BSNL का नया ऑफर, 397 रुपये में 2जीबी रोजाना डेटा और 150 दिनों की वैलिडिटी

अगर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से तुलना की जाए, तो यह प्लान वैल्यू और कॉस्ट के लिहाज से काफी बेहतर है। खास तौर से अगर आप अपने एक और सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। हालांकि, यह प्लान वास्तव में नया नहीं है। कंपनी ने सिर्फ प्लान से जुड़े ऑफरों में बदलाव किया है

अपडेटेड Aug 27, 2023 पर 8:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह प्लान वैलिडिटी चाहने वालों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों को 150 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान ऑफर किया है। यह प्लान वास्तव में नया नहीं है। कंपनी ने सिर्फ प्लान से जुड़े ऑफरों में बदलाव किया है। 397 रुपये के इस प्लान के बारे में शायद आपको पहले से पता हो। अगर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से तुलना की जाए, तो यह प्लान वैल्यू और कॉस्ट के लिहाज से काफी बेहतर है। खास तौर से अगर आप अपने एक और सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

BSNL के पुराने प्लान से जुड़े नए फायदे

जैसा कि ऊपर बताया गया है, BSNL का 397 रुपये वाल प्लान नया नहीं है, लेकिन इससे जुडे़ फायदों में बदलाव किया गया है। साथ ही, यह प्लान ग्राहकों के लिए अब महंगा भी हो गया है। पहले इस प्लान में 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी और ग्राहकों को रोजाना 2जीबी डेटा मिलता था। इसके अलावा, 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड फोन कॉल और 100 एसएमएस रोजाना की सुविधा थी। ग्राहकों को अब भी सारी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन सिर्फ 30 दिनों के लिए।

कृपया ध्यान रखें कि यह प्लान सिर्फ वैलिडिटी चाहने वालों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसकी वैलिडिटी 150 दिनों की है, जबकि बाकी फायदे सिर्फ 30 दिनों में खत्म हो जाएंगे। बहरहाल, यह प्लान उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो अपने BSNL सिम को दूसरे विकल्प के तौर पर रखना चाहते हैं। इस ऑफर की मदद से लोगों को काफी कम खर्च में अपना दूसरा सिम एक्टिव रखने में मदद मिलेगी। अगर आप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी का कोई प्लान चुनते हैं, तो आपको खर्च काफी बढ़ जाएगा। अच्छी बात यह है कि आप जरूरत पड़ने पर इसके वॉइस कॉलिंग प्लान को भी रीचार्ज कर सकते हैं।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।