Business Idea: जिरेनियम की खेती से जल्द बन जाएंगे करोड़पति, बाजार में है बंपर डिमांड

Business Idea: जिरेनियम के पौधे उगाकर किसान जल्द ही मालामाल हो सकते हैं। इस पौधे के तेल की बाजार में काफी डिमांड है। इसके तेल से दवाएं, साबुन, इत्र और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। पहले इसकी फसल विदेश में होती थी। अब भारत में भी होने लगी है। उत्तर प्रदेश के बदायूं, कासगंज, संभल जैसे कई जिले किसान इसकी खेती कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 24, 2023 पर 8:31 AM
Business Idea: जिरेनियम के पौधे को गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है। इसके जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: खेतीबाड़ी के काम-काज को अगर बिजनेस के मकसद से किया जाए तो मोटी कमाई कर सकते हैं। अब किसान भी परंपरागत खेती को छोड़कर नकदी फसलों की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे ही आज हम एक ऐसे फूल के बारे में बात कर रहे हैं। जिससे किसान जल्द ही मालामाल हो जाएंगे। इस फूल का नाम है जिरेनियम। वैसे भी देश में सुगंधित पौधों की खेती करने के लिए सरकार की ओर से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार एरोमा मिशन के तहत काम कर रही है। जिरेनियम एक प्रकार का सुगंधित पौधा है। इस पौधे को गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है।

जिरेनियम के फूलों से तेल निकाला जाता है जो दवाओं में इस्तेमाल के अलावा अन्य कई कामों में उपयोग किया जाता है। जिरेनियम के तेल में गुलाब जैसी खुशबू आती है। इसका उपयोग एरोमाथेरेपी, ब्यूटी प्रोडक्ट्, इत्र और सुगंधित साबुन बनाने में किया जाता है।

कहीं भी कर सकते हैं जिरेनियम की खेती


जिरेनियम के पौधों को कहीं भी उगाया जा सकता है। हालांकि बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए बेहतर मानी गई है। इन पौधों को पानी की बहुत कम जरूरत होती है। यानी इसकी खेती ऐसे जगह पर की जा सकती है जहां बारिश कम होती हो। इसकी खेती के लिए हर तरह की जलवायु अच्छी मानी जाती है। लेकिन कम नमी वाली हल्की जलवायु इसकी अच्छी पैदावार के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। जिरेनियम के पौधे को आप केंद्रीय औषधीय एवं पौधा संस्थान से खरीद कर अपने खेतों में लगा सकते हैं। इसे किसी भी परिस्थिति में उगाया जा सकता है। इसकी खेती कर किसान कम पैसे में आसानी से अपना मुनाफा बढ़ा सकते हैं।

Business Idea: गांव से शहर तक कहीं भी शुरू करें पौष्टिक आटे का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

जिरेनिम से करें मोटी कमाई

जिरेनियम की फसल लगाने के लिए 1 लाख रुपये का खर्च आता है। इसका तेल काफी महंगा बिकता है। बाजार में करीब 20,000 रुपये प्रति लीटर तक बिक जाता है। इसके पौधे 4 से 5 साल तक उत्पादन देते हैं। ऐसे में हर साल लाखों रुपये कमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं, कासगंज, संभल जैसे कई जिले किसान इसकी खेती कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।