Business Idea: काले चावल से होगी अंधाधुंध कमाई, फटाफट बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: अगर आप किसी बिजनेस आइडिया की तलाश में है यहां आपकी यह तलाश जरूर पूरी होगी। आप काले चावल की खेती शुरू कर सकते हैं। आमतौर पर चावल 100-150 रुपये किलो तक बिकता है, लेकिन यह काला चावल 250 रुपये से लेकर 500 रुपये किलो तक बिकता है। इन काले चावलों में औषधीय गुणों का खजाना छिपा है

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement
Business Idea: काला चावल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसकी उपज से किसानों की आर्थिक सेहत में सुधार होगा।

Business Idea: अगर आप खेती के जरिए लाखों रुपये कमाने के बारे में सोच रहे हैं, आज हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसमें आप मोटी कमाई कर सकते हैं। एक दौर था जब लोग कहते थे कि अगर पढ़ने लिखने में मन ना लगे तो खेती-बाड़ी कर लो। आज के समय में खेती किसानी एक IAS ऑफिसर से लेकर IIT से पास किया हुआ व्यक्ति भी करता है। वो दौर गया जब खेती किसानी से लोगों को एकमुश्त की रोटी भी नसीब नहीं होती थी। लेकिन आज के समय में लोग इसके जरिए लाखों रुपये कमा रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं काले चावल यानी ब्लैक राइस (Black Rice) के बारे में।

इन दिनों काले चावल की मांग काफी बढ़ गई है। यह ब्लैक राइस शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है। काले चावल की खेती सबसे ज्यादा पूर्वोत्तर के राज्यों सिक्किम मणिपुर, असम में होती है। अब काले चावल की खेती, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी शुरू हो गई है। कहा जाता है कि ब्लैक राइस पकाने पर नीले-बैंगनी रंग में बदल जाता है। यही कारण है कि इसे नीला भात के नाम से पहचाना जाता है।

क्या है ब्लैक राइस या काला चावल?


ब्लैक राइस या काला चावल सामान्य तौर पर आम चावल जैसा ही होता है। इसकी शुरूआती खेती चीन में होती थी। वहीं ये इसकी खेती असम और मणिपुर में शुरू हुई। काले धान की फसल को तैयार होने में औसतन 100 से 110 दिन लगते है। पौधे की लंबाई आमतौर के धान के पौधे से बड़ा होता है। इसके बाली के दाने भी लंबे होते है। यह धान कम पानी वाले जगह पर भी हो सकता है।

काले चावल से कैसे होगी बंपर कमाई?

इसकी खेती किसानों को अच्छी कमाई भी करा सकती है। पारंपरिक चावल के मुकाबले पांच सौ गुना अधिक कमाई इस काले चावल से हो सकती है। आमतौर पर जहां चावल 80 रुपये से 100-150 रुपये किलो चावल बिकता है। वहीं इसके चावल की कीमत 250 रुपये से शुरू होती है। ऑर्गेनिक काले धान की कीमत 500 रुपये प्रति किलो तक है। कई राज्यों की सरकारें इसकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी कर रही हैं। इसके लिए स्माम किसान योजना 2022 (SMAM Kisan Yojana 2022) का भी लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के जरिए आपको किसानी खेती करने वाले उपकरण आसानी से 50 से 80 फीसदी तक की सब्सिडी पर मिल जाएंगे। इस बिजनेस को करके आप मोटी कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: ढैंचा है किसानों का हरा सोना, सरकारी मदद से हो जाएंगे मालामाल, घर बैठे ऐसे करें शुरू

काले चावल के औषधीय गुण (Medicinal properties of black rice)

काले चावल खाने से हार्ट और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है।

यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। 10 ग्राम काले चावल में करीब 9 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।

इसमें फाइबर और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

यह मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।