भारत में इलायची की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसे एक नगदी फसल के तौर पर भी उगाया जाता है। इसकी खेती के जरिए देश के किसान बंपर कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी इलायची की खेती (Cardamom Farming) करना चाहते हैं तो हम आपको इसके लिए टिप्स दे रहे हैं। भारत में इलायची की खेती मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में की जाती है। इलायची की मांग देश के अलावा विदेश में भी है। इलायची का इस्तेमाल भोजन, कन्फेक्शनरी, पेय पदार्थों को बनाने के दौरान किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग मिठाई में खुशबू के लिए भी किया जाता है।