Business Idea: जादुई फूल फौरन बना देगा करोड़पति, जानिए कैसे शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस

Business Idea: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में जादुई फूलों की खेती करके किसान मालामाल हो रहे हैं। लागत से पांच गुना तक कमाई हो रही है। इन फूलों को कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है। आप अपनी बेकार पड़ी जमीन पर भी जादुई फूलों की खेती कर सकते हैं। गंभीर बीमारियों के लिए ये फूल किसी रामबाण से कम नहीं हैं

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement
Business Idea: कैमोमाइल फूल में ढेर सारे औषधीय गुण होने की वजह से 'जादुई फूल' कहा जाता है।

Business Idea: अगर बिजनेस के जरिए अपनी किस्तम के दरवाजे खोलना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है। जिसे जादुई बिजनेस भी कह सकते हैं। यानी इसमें घाटा लगने के चांस बेहद कम है। हम बात कर रहे हैं जादुई फूलों की खेती के बारे में। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड के किसान जादुई फूलों की खेती कर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। किसानों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे जादूई फूल यानी कैमोमाइल फूल (Chamomile Flower) के नाम से जाना जाता है। इन फूलों से आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवाइयां बनाई जाती हैं। लिहाजा प्राइवेट कंपनियों में इन फूलों की बंपर डिमांड है।

कैमोमाइल (जादुई फूल) निकोटीन रहित होता है। यह पेट से जुड़ी बीमरियों के रामबाण है। इन फूलों का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। स्थानीय किसानों का कहना है कि जादुई फूलों की मांग आयुर्वेद कम्पनी में ज्यादा है। ऐसे में बहुत से लोग इस फूलों की खेती करने लगे हैं।

जादुई फूल का उत्पादन और कमाई


बंजर जमीन पर भी जादुई फूल की बंपर पैदावार होती है। इन फूलों की खेती से किसान अपनी आर्थिक सेहत दुरुस्त कर सकते हैं। एक एकड़ जमीन में 5 क्विंटल जादुई फूल उग आते हैं। वहीं एक हेक्टेयर में करीब 12 क्विंटल तक जादुई फूलों की पैदावार हो जाती है। इसकी लागत करीब 10,000-12,000 रुपये आती है। लागत से इसमें 5-6 गुना मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इसकी फसल 6 महीने में तैयार हो जाती है। यानी 6 महीने में किसान लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। कुछ सालों तक इन फूलों की खेती करने से जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं।

Business Idea: बेकार घूमने से अच्छा सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें ये टॉप 5 बिजनेस, फौरन हो जाएंगे मालामाल

जादुई फूल के फायदे

इन फूलों को सुखाकर इसकी चाय भी बनाकर पी जाती है। इसकी चाय से अल्सर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। वहीं स्किन रोगों में भी कैमोमाइल काफी फायदेमंद है। यह जलन, अनिद्रा, घबराहट और चिड़चिड़ापन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके फूल का उपयोग मोच, घाव, चोट, रैसेज और पेट की बीमारियों को दूर करने में किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।