Business Idea: पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस फेस्टिवल मनाया जाता है। इस दिन की शोभा बढ़ाने में क्रिसमस ट्री का भी अहम रोल है। दिसंबर के आखिरी तक इस पेड़ की डिमांड में जोरदार इजाफा देखने को मिलता है। ऐसे में क्रिसमस ट्री (Christmas tree) की खेती के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं। बंजर भूमि में भी इसकी खेती की जा सकती है। बाजार से क्रिसमस ट्री खरीदकर लोग अपने घर ले आते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ये पेड़ कहां और कैसे उगता है? इसका क्या नाम है, किन-किन पेड़ों को क्रिसमस ट्री बना सकते हैं और क्रिसमस ट्री लगाने के पीछे वैज्ञानिक कारण क्या है ?
