Business Idea: रंग-बिरंगी फूलगोभी से होगी मोटी कमाई, खरीदने वालों की लगती है लाइन

Business Idea: खेती-किसानी के जरिए अगर आप मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। खेती करने के लिए अब ऐसी नई टेक्नोलॉजी सामने आने लगी हैं। जिससे यह मुनाफे का सौदा हो गया है। ऐसे ही रंगीन गोभी भी खेती कर सकते हैं। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 9:05 AM
Story continues below Advertisement
Business Idea: रंगीन गोभी की फसल 3-4 महीने में तैयार हो जाती है। इसका उत्पादन भी ज्यादा होता है।

Business Idea: किसान अब पहले के मुकाबले काफी जागरूक हो गए हैं। खेती में नए-नए प्रयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अब वो पारंपरिक खेती के अलावा नकदी फसल पर भी खास तौर से ध्यान दे रहे हैं। जिससे कमाई के रास्ते खुल गए हैं। ऐसे ही अगर आप भी खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आप रंगीन फूल गोभी की खेती कर सकते हैं। अभी तक आपने सफेद फूल गोभी ही देखी होगी। लेकिन रंगीन फूल गोभी की फसल में आप हरी, नीली, पीली, नारंगी कई तरह की फूल गोभी उगा सकते हैं। इन रंगीन गोभी की डिमांड भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

दरअसल, वैज्ञानिकों ने रंगीन फूल गोभी की नई वैरायटी तैयार की है। इस रंगीन गोभी के जरिए किसान अपनी कमाई दोगुनी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस तरह की गोभी के सेवन से कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। यानी रंगीन गोभी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है।

जानिए कितने तरह की होती है रंगीन फूल गोभी


भारत में कई किसान रंगीन फूलगोभी की फसल लगा रहे हैं। खासकर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में रंगीन फूलगोभी की खेती से किसानों को काफी अच्छे नतीजे मिले हैं। इसकी खेती के लिए सिंतबर से लेकर अक्टूबर तक नर्सरी तैयार की जाती है। 20 से 30 दिन के अदंर रोपाई का काम किया जाता है। रंगीन फूलगोभी में पीले रंग की फूलगोभी को कैरेटीना (Carotena), गुलाबी रंग की फूलगोभी को एलिनटीला (Alentilla) और हरे रंग की फूल गोभी को ब्रोकली (Broccoli) कहते हैं। रंगीन फूलगोभी की खेती करने से पहले मिट्टी की जांच और जलवायु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। रंगीन फूलगोभी के बेहतर उत्पादन के लिए तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 6.5 होना चाहिए।

Business Idea: बड़े कमाल का है पुरानी कार खरीदने-बेचने का बिजनेस, इन बातों को समझें, हर महीने होगी बंपर कमाई

रंगीन फूल गोभी से करें मोटी कमाई

रंगीन फूल गोभी की फसल 3-4 महीने में तैयार हो जाती है। आमतौर पर सफेद गोभी करीब 20 रुपये किलो तक बिक जाती है। वहीं रंगीन गोभी दोगुनी कीमत में बिकती है। जिस खर्च ओर मेहनत से सफेद गोभी उग जाती है। उसी में रंगीन गोभी भी उगाई जा सकती है। रंगीन फूल गोभी के सेवन से मोटापा, दिल की बीमारियों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।