Get App

Business Idea: बकरी की यह नस्ल भैंस के बराबर देती है दूध, फौरन हो जाएंगे मालामाल

Business Idea Goat farming: बकरी फार्म (Goat Farm) गांवों की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमर्शियल बिजनेस माना जाता है। इसमें कम लागत से लाखों रुपये महीना कमा सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से मिलाकर 90 फीसदी तक सब्सिडी मिल जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 6:57 AM
Business Idea: बकरी की यह नस्ल भैंस के बराबर देती है दूध, फौरन हो जाएंगे मालामाल
Business Idea Goat farming: बकरी की बीटल नस्ल भैंस के बराबर दूध देती है। करीब 2-3 लीटर तक दूध मिलता है।

अगर आप बेहद कम निवेश के साथ मोटी कमाई करने वाले बिजनेस की तलाश में हैं तो आज हम आपको एक ऐसे सुपरहिट बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। जिसमें आप हर महीने कम से कम 2 लाख रुपये महीना कमा सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार से भी भरपूर मदद मिल जाएगी। यह बकरी पालन (Goat Farming) का बिजनेस है। इस बिजनेस में कम लागत, आसानी से रख-रखाव और बढ़िया मुनाफा वाला बिजनेस है। बकरी पालन का बिजनेस भी इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। बकरी का दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

कई लोग इस बिजनेस के जरिए मोटी कमाई कर रहे हैं। बकरी पालन एक कमर्शियल बिजनेस माना जाता है। यह किसी देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता है। बकरी फार्म (Goat Farm) गांवों की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। बकरी पालन से दूध, खाद जैसे तमाम लाभ मिलते हैं।

बकरी की बीटल नस्ल से होगी मोटी कमाई

रायबरेली के राजकीय पशु चिकित्सालय शिवगढ़ के प्रभारी अधिकारी डॉ इंद्रजीत वर्मा (एमवीएससी वेटनरी) ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि बकरी पालन करने वाले किसान बकरी की बीटल नस्ल का पालन करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बीटल नस्ल की बकरी उन्नत नस्ल की बकरी मानी जाती है। इस नस्ल की बकरी में दूध उत्पादन की क्षमता अधिक होती है। यह प्रजाति मुख्य तौर पर भारत के पंजाब और हरियाणा राज्य में पाई जाती है। वहीं, पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर जिलों में पाई जाती है। इसीलिए इसे अमृतसरी बकरी के नाम से भी जाना जाता है। 12 से 18 महीने के बीच पहली बार बच्चे को जन्म देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें