Business Idea: देश की बड़ी आबादी का एक बड़ा हिस्सा खेती-किसानी के जरिए अपना पेट पालती है। इसे लेकर आम धारणा बन गई है कि खेती किसानी में मुनाफा नहीं है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप कम मेहनत में खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो बांस की खेती (Bamboo farming) कर सकते हैं। यह बिजनेस आइडिया मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है। इसकी खेती के लिए सरकार से सब्सिडी भी मिलती है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार बांस की खेती के लिए 50 फीसदी तक सब्सिडी मुहैया करा रही है। इसे ग्रीन गोल्ड यानी हरा सोना भी कहा जाता है।