Get App

बिजनेस आइडिया: सिर्फ एक बाइक और स्मार्टफोन से कहीं भी शुरू करें यह बिजनेस, पहले दिन से होगी मोटी कमाई

बिजनेस आइडिया: अगर आप घर बैठे किसी बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह नए जमाने का नया बिजनेस है। जिसमें कॉम्पटिशन बेहद कम है और आप रोजाना मोटी कमाई कर सकते हैं। दरअसल प मेडिकल कूरियर सर्विस शुरू कर सकते हैं। जिसमें आपको मरीज तक दवा पहुंचाने का काम करना है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 21, 2023 पर 9:41 AM
बिजनेस आइडिया: सिर्फ एक बाइक और स्मार्टफोन से कहीं भी शुरू करें यह बिजनेस, पहले दिन से होगी मोटी कमाई
बिजनेस आइडिया: मेडिकल कूरियर सर्विस के जरिए घर बैठे करें बंपर कमाई कर सकते हैं

बिजनेस आइडिया: आजकल की इस हाईटेक वाली दुनिया में आमतौर पर लोगों के पास बाइक और स्मार्टफोन रहता ही है। अगर आपके पास यह दोनों है तो फिर आप अपने घर ही बंपर कमाई कर सकते हैं। हम एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बार में बता रहे हैं। जिसे आपने अब तक नहीं सुना होगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मेडिकल कूरियर सर्विस (Medical courier service) के बारे में। इस बिजनेस के जरिए रोजाना मोटी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में ज्यादा कॉम्पटिशन भी नहीं है। देश के किसी भी शहर में इसे शुरू कर सकते हैं। इसमें घाटा लगने के चांस बेहद कम हैं।

सिर्फ एक बाइक और स्मार्टफोन के जरिए हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। आपको ज्यादा पूरा शहर नहीं घूमना है। जहां से फोन आए बस वहां जाना है। सर्विस देकर चले आना है।

मेडिकल कूरियर सर्विस का बिजनेस कैसे करें शुरू?

आज कल बहुत से लोग नौकरी के चक्कर में दूसरे शहरों में रहना पड़ता है। ऐसे में बहुत से सीनियर सिटीजन घर पर अकेले हो जाते हैं। वहीं एकल परिवार का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बहुत से लोग घर पर अकेले रहते हैं। कई बार इन लोगों की दवाइयां खत्म हो जाती है। लेकिन इनके पास कोई नहीं है कि मेडिकल स्टोर से दवा पहुंचा सके। आपको क्लाइंट से डॉक्टर का पर्चा लेकर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर क्लाइंट तक पहुंचाना है। डॉक्टर का लिखा हुआ यह पर्चा आप WhatsApp, मेल के जरिए भी मंगा सकते हैं। कभी-कभी आपको खुद जाकर पर्चा लेना पड़ सकता है। आपको दवा खरीदक ग्राहकों तक पहुंचाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें