Get App

Business Idea: गांव से शहर तक कहीं भी शुरू करें पौष्टिक आटे का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: पौष्टिक आटे का बिजनेस को शुरू करने के लिए गेहूं पीसने की मशीन और कच्चे माल की जरूरत पड़ेगी। इसमें करीब 1 लाख रुपये लागत आएगी। यह एक ऐसा आटा है जिसमें इम्युनिटी बढ़ती है और मोटापा और कोलेस्ट्राल कम होता है। शुगर और BP के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सामान्य आटे में ही इसमें कुछ चीजें मिलाकर इसे पौष्टिक बनाया जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 23, 2023 पर 8:35 AM
Business Idea: गांव से शहर तक कहीं भी शुरू करें पौष्टिक आटे का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
Business Idea: पौष्टिक आटे से मोटापा, कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही शुगर और BP के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं। जिसकी मांग सबसे ज्यादा और बंपर कमाई हो, तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसे शुरू करके आप तुरंत लखपति बन सकते हैं। इस प्रोडक्ट की शहर से लेकर गांवों तक भारी डिमांड है। यह है पौष्टिक आटे (Nutritious Flour) का बिजनेस। मार्केट में ऑर्गेनिक चीजों (Organic Foods) की डिमांड भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसे बेहद मामूली निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है और हर महीने मोटी कमाई की जा सकती है। दरअसल, बाजार में हेल्थ सप्लीमेंट के तौर पर खाद्य पदार्थें की इस समय भारी डिमांड है।

पौष्टिक आटा इसी कैटेगरी का बिजनेस है। इसके फेल होने की गुंजाइश बेहद कम है। इस आटे से इम्युनिटी बढ़ती है। इसके साथ ही मोटापा और कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद मिलती है। वहीं हार्ट, शुगर और BP के मरीजों के लिए यह आटा रामबाण है।

कैसे बनता है पौष्टिक आटा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामान्य आटे में ही इसमें कुछ चीजें मिलाकर इसे पौष्टिक बनाया जाता है। इसे तैयार करने के लिए गेहूं को अंकुरित कराना पड़ता है। 12 घंटे तक पानी में रखने के बाद गेहूं को निकाल कर 12 घंटे छाया में रखना होता है। इसके बाद इसे सुखा कर पीसना होता है। 700 ग्राम आटे में 50 ग्राम सहजन के पत्ते का पाउडर, 100 ग्राम जई का अटा, 50 ग्राम भूनी हुई तीसी का पाउडर, 50 ग्राम मेथी पत्ते का पाउडर या मेथी का पाउडर, 25 ग्राम अश्वगंधा और 25 ग्राम दालचीनी का पाउडर डालना होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें