Get App

Business Idea: नौकरी की है टेंशन तो सिर्फ 25,000 रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने लाखों रुपये की होगी कमाई

Business Idea: आप पोहा बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इसे शुरू करने के लिए सरकार से मदद भी मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 1:38 PM
Business Idea: नौकरी की है टेंशन तो सिर्फ 25,000 रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने लाखों रुपये की होगी कमाई
पोहा बनाने की यूनिट से करें लाखों रुपये की कमाई

Business Idea: अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जिसे मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसके बिना लोगों का सुबह का नाश्ता अधूरा रहता है। हम आपको बता रहे हैं पोहा बनाने की यूनिट (Poha Manufacturing) के बारे में।

यह एक अच्छा बिजनेस है। इसकी हर महीने डिमांड बनी रहती है। पोहा को न्यूट्रिटिव फूड माना जाता है। इसे ज्‍यादातर नाश्ते के रूप में खाया जाता है। इसे बनाना और पचाना दोनों आसान है। यही वजह है कि पोहा का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आप पोहा मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट लगाकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस में लागत 

खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (Khadi and Village Industries Commission/KVIC) की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 2.43 लाख रुपये की लागत आती है। इसमें 90 फीसदी तक आपको लोन मिल जाएगा। ऐसे में आपको पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस की शुरुआत करने के लिए करीब 25,000 रुपये का इंतजाम करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें