Business Idea: देश में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है। ज्यादातर जगहों पर आलू की खेती पारंपरिक तरीके से की जाती है। हालांकि कभी-कभी किसानों को गर्मी, सूखा और बारिश की मार भी झेलनी पड़ती है। जिससे फसल चौपट हो जाती है। ऐसे मे वैज्ञानिकों ने आलू की खेती के लिए नई तकनीक इजाद की है। इस तकनीक से आलू की खेती (Potato Farming) हवा में कर सकते हैं। इस तकनीक का नाम एरोपोनिक फार्मिंग (Aeroponic Farming) है। इसमें पारंपरिक खेती के मुकाबले 10 गुना से ज्यादा उत्पादन बढ़ जाएगा। इसे हरियाणा के करनाल जिले में स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र ने तैयार की है।