Get App

Business Idea: बड़े कमाल का है पुरानी कार खरीदने-बेचने का बिजनेस, इन बातों को समझें, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: सेकेंड हैंड कार का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं। इस समय सेकेंड हैंड कारों की डिमांड भी काफी तेजी आई है। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसके अंदर कार खरीदने वाला बिजनेस कमीशन देता है और कार बेचने वाला भी देता है। बहुत कम पैसे लगाकर छोटे लेवल पर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 17, 2023 पर 8:13 AM
Business Idea: बड़े कमाल का है पुरानी कार खरीदने-बेचने का बिजनेस, इन बातों को समझें, हर महीने होगी बंपर कमाई
Business Idea: इस समय सेकेंड हैंड कारों की डिमांड भी काफी तेज है। इस बिजनेस में कार खरीदने और बेचने वाले दोनों से कमीशन हासिल कर सकते हैं।

Business Idea: अगर आप भी कोई बिजनेस करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतर बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। इसके जरिए आप बंपर कमाई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं सेकेंड हैंड कार के बिजनेस (Used Car Buying And Selling Business) के बारे में। भारत में इन दिनों वाहनों की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हर कोई अपनी कार खरीदना चाहता है। किसी के पास ज्यादा पैसे नहीं होते हैं तो वो पुरानी कार खरीदने की कोशिश करते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसके अंदर कार खरीदने वाला बिजनेस कमीशन देता है और कार बेचने वाले से भी कमीशन मिलता है।

इसमें बहुत से लोग ऐसी डील के लिए आते हैं। जिनको या तो कार खरीदनी है या फिर बेचनी है। यह छोटे बजट का बिजनेस है। जिसे आप आसानी से घर बैठे शुरू कर सकते हैं। वैसे भी लोन लेकर भी नई कार खरीदना आसान नहीं है। इसकी वजह ये है कि भारी ब्याज देखकर कस्टमर्स नई कार का प्लान का इरादा छोड़ देते हैं। ऐसे में कस्टमर्स के लिए सेकेंड हैंड या पुरानी कारें (Second Hand Car) अच्छा ऑप्शन बन गई हैं।

सेकेंड हैंड कार बिजनेस की लागत

अगर आप इस बिजनेस को बड़े लेवल पर शुरू करते हैं तो 2 लाख रुपये तक की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, अगर आप छोटे लेवल पर इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो 5,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। जितने पैसे आप लगाएंगे उससे ज्यादा कमाई होती है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एक दुकान की जरूरत पड़ेगी। जिसे आप किराए पर भी ले सकते हैं। अगर आपके पास खुद की जगह है तो यह और बेहतर होगा। जैसे-जैसे आपकी कमाई बढ़ती जाए आप पुरानी कार खरीदकर अपना स्टॉक बढ़ाते जाएं। आप बड़े शहरों से सस्ते दाम पर पुरानी कारें खरीदकर छोटे शहरों में अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें