दीपक कुमार/बांका
दीपक कुमार/बांका
आज कल के इस अर्थयुग में हर कोई मोटी कमाई करना चाहता है। बहुत से लोग पढ़ाई-लिखाई के बाद नौकरी की तलाश में रहते हैं। लेकिन जब नौकरी नहीं मिलती तो फिर बिजनेस या खेती की ओर रूख करना पड़ता है। अगर आप कोई भी पूरी लगन से करेंगे तो सफलता जरूर मिलती है। बिहार के बांका जिले के रहने वाले श्रीकांत ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। श्रीकांत को जब नौकरी नहीं मिली तो फिर बिजनेस करने का आइडिया आया। ऐसा बिजनेस शुरू किया कि आज की तारीख में रोजाना बंपर कमाई कर रहे हैं।
श्रीकांत भारती बांका जिला के रजौन प्रखंड के धौनी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने एम. कॉम की पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश शुरू कर दी। लेकिन नौकरी न मिलने पर आइसक्रीम बनाने का बिजनेस शुरू कर दिया। इसके लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना से 9.50 लाख रुपये की मदद मिली और इसके बाद श्रीकांत किस्मत चमक गई।
ऐसे शुरू किया आइसक्रीम का बिजनेस
लोकल 18 से बात करते हुए श्रीकांत ने बताया कि एक बार वो अपने मामा के गांव गया था। वहां आइसक्रीम का बिजनेस बंपर चल रहा है। जिससे लोग अच्छी कमाई कर लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। यह आइडिया मुझे पसंद आया। इसके बाद आइसक्रीम बनाने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया। इस मामले में वहां काफी कुछ स्टडी किया। इसी दौरान प्रधानमंत्री रोजगार योजना का नोटिफिकेशन निकाला था। जिसमें आइसक्रीम की स्वीकृति के लिए फॉर्म भरा। फिर 9.50 लाख रुपये की सरकार से सहायता मिली। गाजियाबाद से मशीन खरीद कर बिजनेस शुरू कर दिया। आज आइसक्रीम की फैक्ट्री अच्छी चल रही है।
कैसे बनाते हैं आइसक्रीम
श्रीकांत भारती ने बताया कि आइसक्रीम के लिए रॉ मटेरियल को भागलपुर से खरीदते हैं। हम चोकोबार, मटका कुल्फी, ऑरेंज, कप कैंडी जैसी आइसक्रीम बनाते हैं। चोकोबार बनाने के लिए चोको पेस्ट, जीएनएस, एस फॉर पाउडर, बेनेला पाउडर, दूध, चीनी, को मिलाकर बड़े टब में रखा जाता है। इसके बाद मिक्स दूध को चरनल मशीन में डालकर तैयार किया जाता है। फिर उसे फ्रेम में डालने के बाद लोली टैंक में डाल कर तैयार करते है। फिर स्थानीय स्तर पर लोग इसकी बिक्री करते हैं। इन दिनों आइसक्रीम के बिजनेस से रोजाना करीब 10,000 रुपये की कमाई हो जाती है।
FICCI का लाइसेंस जरूरी
आइसक्रीम पार्लर शुरू करने के लिए FSSAI से लाइसेंस लेना जरूरी होता है। यह एक 15 डिजिट का एक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपको यहां तैयार किया जाने वाले खाने के सामान FSSAI की क्वॉलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।