Get App

Business Idea: जल्दी करोड़पति बनना है तो शुरू करें यह बिजनेस, 5 गुना है मुनाफा, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: एलोवेरा की खेती से अच्छी कमाई की जा सकती है, इन दिनों इसकी डिमांड में तेजी से इजाफा हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 3:27 PM
Business Idea: जल्दी करोड़पति बनना है तो शुरू करें यह बिजनेस, 5 गुना है मुनाफा, जानिए कैसे करें शुरू
बेहद कम निवेश में करें बंपर कमाई

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में है, जहां मामली निवेश के साथ कई गुना मुनाफा हो तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। ये बिजनेस है एलोवेरा की खेती (Aloe Vera Farming) का। इन दिनों एलोवेरा की डिमांड में तेजी से इजाफा हो रहा है। कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट हो या फिर आयुर्वेदिक दवा, एलोवेरा का इस्तेमाल हर जगह होता है। यही वजह है कि बाजार में इसकी डिमांड है।

एलोवेरा की खेती से जबरदस्त मुनाफा होने की पूरी संभावना है। भारत में इन दिनों इसकी खेती का काफी चलन है। इसके लिए खेत में ज्यादा नमी होने की जरूरत नहीं है। उन खेतों में इसे उगाया जाता है, जहां पानी का ठहराव न हो। इसकी खेती के लिए रेतीली मिट्टी बेहतर मानी जाती है।

एलोवेरा की खेती के लिए बेहतर जानकारी होना भी जरूरी है। समय-समय पर खेती की सफाई करते रहना चाहिए। इन पौधों मं बहुत जल्द ही कीट लग जाते हैं, लिहाजा कीटनाशक का प्रयोग करना जरूरी है। लेकिन ध्यान दें कि कीटनाशक के लिए यूरिया या DAP का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। एलोवेरा की कई प्रजातियां होती है। बेहतर कमाई के लिए बार्बाडेन्सीस (aloe vera barbadensis) प्रजाति मौजूदा समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाई जा रही है। जूस बनाने से लेकर कॉस्मेटिक आइटम बनाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। डिमांड की वजह से किसान भी इसे लगाना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसकी पत्तियां बड़ी होती हैं और इसमें से ज्यादा जेल निकलता है। इंडिगो प्रजाति भी अच्छी मानी जाती है, जो कि आम तौर पर घरों में दिखाई देती है।

Business Idea: गांव हो या घर कहीं से भी शुरू करें यह बिजनेस, घर बैठे लाखों रुपये की होगी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें