Get App

Business Idea: तेज पत्ता की खेती से पाएं कम लागत में बड़ा मुनाफा, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: तेजपत्ता की खेती (Bay Leaf Farming) को अगर आप व्‍यावसायिक तरीके से करते हैं, तो आपको इसमें जबरदस्‍त मुनाफा हो सकता है। यह एक ऐसा पौधा है, जिसे एक बार लगाने के बाद जिंदगी भर बंपर कमाई करते रहें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2022 पर 9:25 AM
Business Idea: तेज पत्ता की खेती से पाएं कम लागत में बड़ा मुनाफा, जानिए कैसे करें शुरू
तेज पत्ते की खेती से लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी भी मुहैया करा रही है।

Business Idea: आज के समय में ज्यादातर लोगों की इच्छा होती है कि वह अपना खुद का काम शुरू करें लेकिन पैसों या या कुछ अन्य कारणों से नहीं शुरू कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी बिजनेस की तलाश में हैं, जहां बेहद कम निवेश से मोटी कमाई की जा सके, तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जहां एक बार आप निवेश करके जिंदगी भर लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। इन दिनों देश में आधुनिक खेती का चलन तेजी से बढ़ा है। तेज पत्ता की खेती (Bay leaf Farming) के जरिए मोटी कमाई की जा सकती है।

तेज पत्ता की एक ऐसी खेती है, जहां एक बार पौधा लगाने के बाद आराम से मोटी कमाई करते रहें। अंग्रेजी में इसे बे लीफ कहा जाता है। तेजपत्‍ता की खेती (Bay Leaf Farming) को व्‍यावसायिक तरीके से करने पर जबरदस्‍त मुनाफा हासिल किया जा सकता है। इसमें मेहनत और लागत दोनों ही कम है। बाजार में तेज पत्ता की काफी डिमांड है। ऐसे में इसकी खेती मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है।

सरकार से मिलती है आर्थिक सहायता

तेज पत्ता की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की ओर से 30 फीसदी सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। अब बात करें इससे होने वाली आमदनी की तो तेजपत्ते के एक पौधे से करीब 3000 से 5000 रुपये तक सालाना कमाई की जा सकती है। इसी तरह के 25 पौधों से 75,000 से 1,25,000 रुपये सालाना कमाई कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें