Get App

Business Idea: सिर्फ 1 लाख रुपये में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने 8 लाख रुपये की होगी कमाई

Business Idea: अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं तो आप सरकारी मदद से खीरे की खेती शुरू कर सकते हैं। खीरा की खेती किसी भी मिट्टी में की जा सकती है और लाखों रुपये महीना आसानी से कमा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2022 पर 9:55 AM
Business Idea:  सिर्फ 1 लाख रुपये में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने 8 लाख रुपये की होगी कमाई
खीरे की खेती से हर साल मोटी कमाई कर सकते हैं। गांव से लेकर शहर तक कहीं भी इसकी खेती की जा सकती है।

Business Idea: बेहद कम पैसे निवेश करके मोटी कमाई करने का आडिया आपके दिमाग में जरूर चल रहा होगा। अगर आप इसे साकार करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस में आप कुछ ही महीनों में लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। जिस बिजनेस आइडिया (Business Idea) की हम बात कर रहे हैं वो है खीरे की खेती (Cucumber cultivation) का बिजनेस। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमे लागत भी कम लगती है और कम समय में मोटी कमाई की जा सकती है।

इसकी खासियत यह है कि इसे किसी भी तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है। यानी इसे आप बलुई मिट्टी, चिकनी मिट्टी, दोमट मिट्टी, काली मिट्टी, सिल्ट मिट्टी कहीं भी इसकी खेती कर सकते हैं

ऐसे में आप अपने गांव से लेकर शहर में कहीं भी इसकी खेती कर सकते हैं। इन दिनों खीरे की अच्छी डिमांड है। खीरा के बिना तो सलाद भी अधूरा ही रहता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहता है। खीरे की फसल 60 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है। खीरे का मौसम तो गर्मी में माना गया है। यानी इस मौसम में खीरे की जबरदस्त डिमांड है। खीरे की खेती के लिए जमीन का PH 5.5 से 6.8 तक अच्छा माना गया है। इसे नदियों और तालाबों के किनारे भी उगाया जा सकता है।

Business Idea: घर बैठे इन 3 तरीकों के पत्तों से करें लाखों रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

सरकार से भी सब्सिडी लेकर शुरू कर सकते हैं खेती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें