Business Idea: मोटी कमाई का मौका! कम पैसे में शुरू करें यह बिजनेस, हर घर में है डिमांड

Business Idea: कटलरी बनाने की यूनिट लगाकर बंपर कमाई कर सकते हैं। सरकार इस बिजनेस को लगाने के लिए मदद कर रही है। आप मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme) के तहत लोन ले सकते हैं

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 10:20 AM
कटलरी मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस बेहद मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं।

Business Idea: अगर आप कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको एक ऐसा बेहतर आइडिया दे रहे हैं। जिसमें आपकी बंपर कमाई होगी। इस बिजनेस को थोड़े से पैसे लगाकर स्टार्ट किया जा सकता है और महीने में अच्छी खासी कमाई हो सकती है। दरअसल आप कटलरी बनाने की यूनिट (Cutlery Manufacturing Unit) लगा सकते हैं। सबसे बढ़िया बात ये हैं कि कारोबार शुरू करने के लिए भारत सरकार की मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme) से आपको मदद भी मिलेगी।

बता दें कि कटलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी डिमांड हर घर में बनी हुई है। इसके अलावा कटलरी की डिमांड पार्टियों, शादियों, पिकनिक, और खाने पीने की दुकानों पर होती है। वहीं कटलरी से हैंड टूल और खेती में काम आने वाले कुछ जरूरी टूल को भी बना सकते हैं। साथ ही आप इसे बड़े लेवल पर एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। इसमें आप घर के प्रोडक्ट के अलावा अन्य टूल भी बना सकते हैं।

कितना होगा खर्च


आप इसमें मेटल से बने कटलरी मैन्युफैक्चरिंग (Cutlery Manufacturers Business) का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए आपके पास सिर्फ केवल 1.14 लाख रुपये होने चाहिए। इसके लिए आप सरकार की मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme) के तहत लोन ले सकते हैं। सेटअप के लिए आपको करीब 1.8 लाख रुपए खर्च करने होंगे। इसके लिए आपको वेल्डिंग सेट, बफिंग मोटर, ड्रिलिंग मशीन, बेंच ग्रिंडर, हैंड ड्रिलिंग, हैंड ग्रिंडर, बेंच, पैनल बोर्ड व अन्य टूल्स की जरूरत होगी। इसके अलावा रॉ मैटेरियल पर आपको करीब 1.2 लाख रुपए खर्च करने होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इतने रॉ मैटेरियल में हर महीने 40,000 कटलरी, 20,000 हैंड टूल और 20,000 एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट तैयार हो सकेंगे।

Business Idea: सिर्फ 5,000 रुपये लगाकर एक कमरे में शुरू करें यह बिजनेस, 10 गुना ज्यादा होगी कमाई

जानिए कितनी होगी कमाई

सरकार की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिनिश्ड प्रोडक्ट से हर महीने 1.10 लाख रुपये की बिक्री का होने का अनुमान है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग में हर महीने करीब 91800 रुपये खर्च होंगे। इस हिसाब से हर महीने आपको करीब 18,000 रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट होगा। लोन चुकाने और इंसेंटिव का खर्च घटाने के बाद आपका नेट प्रॉफिट 14,400 रुपए से ज्यादा होगा।

लोन के लिए ऐसे करें अप्लाई

कटलरी बिजनेस को शुरू करने के लिए अगर लोन लेना है तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कि‍तना लोन चाहिए जैसी तमाम डिटेल देना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।