Get App

Business Idea: नौकरी की टेंशन खत्म! आ गया सुपरहिट बिजनेस, जल्द बनेंगे करोड़पति, जानिए घर बैठे कैसे करें शुरू

Business Idea: अगर आप घर बैठे कमाई करना चाहते हैं तो सहजन की खेती भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। घर बैठे बंपर कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2022 पर 6:21 AM
Business Idea: नौकरी की टेंशन खत्म! आ गया सुपरहिट बिजनेस, जल्द बनेंगे करोड़पति, जानिए घर बैठे कैसे करें शुरू
सिर्फ एक बार निवेश कर 10 साल तक करें बंपर कमाई

Business Idea: अगर आप नौकरी की किच-किच से तंग आ गए और कुछ बिजनेस करने की तलाश में हैं, जहां मोटी कमाई की जा सके तो आज हम आपको एक आइडिया दे रहे हैं, जिसकी गांव से लेकर शहर तक भारी डिमांड है। आप नकदी फसले उगाकर घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते हैं। इन दिनों सहजन की खेती (Sahjan farming) का चलन तेजी से बढ़ा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इसमें ढेर सारे लाभकारी गुण मौजूद हैं। इसके अलावा इसकी खेती भी आसानी से की जा सकती है।

आज हम आपको सहजन की खेती के बारे में बता रहे हैं। सहजन एक मेडिसिनल प्लांट है। कम लागत में तैयार होने वाली इस फसल की खासियत यह है कि इसकी एक बार बुवाई के बाद चार साल तक बुवाई नहीं करनी पड़ती है। इस खेती को शुरू कर आप 6 लाख सालाना यानी 50,000 रुपये मासिक आसानी से कमा सकते हैं।

सहजन को अंग्रेजी में ड्रमस्टिक (Drumstick) कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम मोरिंगा ओलीफेरा है। सहजन की खेती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भी होती है। फिलीपिंस श्रीलंका से लेकर कई देशों में खेती की जाती है। इसकी खेती बंजर पड़ी जमीन पर भी की जा सकती है।

ऐसे करें शुरुआत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें