Get App

Business Idea: नौकरी की है टेंशन तो शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, 6 महीने में 10 लाख रुपये की होगी कमाई

Business Idea: लहसुन की खेती को नकदी फसल माना जाता है। एक एकड़ में इसकी खेती के जरिए लाखों रुपये कमा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 3:16 PM
Business Idea: नौकरी की है टेंशन तो शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, 6 महीने में 10 लाख रुपये की होगी कमाई
इस बिजनेस में 6 महीने के भीतर 10 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं

Business Idea: अगर खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आज एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आज कल के युवा नौकरी को छोड़कर इसमें हाथ अजमा रहे हैं और घर बैठे लाखों रुपये की मोटी कमाई कर रहे हैं। दरअसल, हम आपको बता रहे हैं लहसुन की खेती (Garlic Farming) के बारे में। इसकी खेती के जरिए पहली फसल में ही यानी 6 महीने के भीतर 10 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं। लहसुन की खेती के जरिए किसानों लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

बता दें कि लहसुन एक नकदी फसल है। भारत में इसकी मांग साल भर बनी रहती है। मसाला से लेकर औषधि के रूप में इस्तेमाल होने के कारण यह आम भारतीय किचन का अहम हिस्सा है। लहसुन की खेती करने वाले लोग मालमाल हो जाएंगे। लेकिन इसके लिए कई बातों का ध्यान देना जरूरी है।

लहसुन की खेती कैसे करें

लहसुन की खेती को बारिश के मौसम खत्म होने के बाद ही शुरू करें। इस हिसाब से अक्टूबर और नवंबर का महीना ठीक रहता है। लहसुन की खेती उसकी कलियों से की जाती है। बुआई 10 सेमी की दूरी पर की जाती है, जिससे उसकी गांठ अच्छे से बैठ जाए। इसकी खेती मेड़ बनाकर की जानी चाहिए। इसकी खेती किसी भी मिट्टी में की जा सकती है। लेकिन उसी खेत में करना चाहिए जहां पानी नहीं रुके। यह फसल करीब 5-6 महीने में अच्छे से तैयार हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें