Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं, जहां बेहद कम निवेश हो और हर महीने मोटी कमाई हो तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं, जिसमें घाटा लगने के चांस बहुत कम है। यह एक ऐसा बिजनेस जो सदाबहार है। हर महीने इसकी जरूरत पड़ती रहती है। इसे सिर्फ 10,000 रुपये निवेश करके शुरू कर सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं आइसक्रीम पार्लर की। देश में Ice Cream लवर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गर्मी के अलावा सर्दी में भी लोग आइसक्रीम खाते हैं।
