Business Idea: सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: आप घर बैठे आइसक्रीम का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और हर महीने बंपर कमाई होने की पूरी संभावना है

अपडेटेड May 04, 2022 पर 8:40 AM
सीजन शुरू, मोटी कमाई वाले इस बिजनेस के बारे में जानिए विस्तार से

Business Idea: इन दिनों देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में इस सीजन के मुताबिक, अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इसमें घाटा लगने के चांस बहुत कम है। यह एक ऐसा बिजनेस है जो सदाबहार है। जी हां हम बात कर रहे हैं आइसक्रीम पार्लर की। देश में Ice Cream लवर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गर्मी के अलावा सर्दी में भी लोग आइसक्रीम खाते हैं।

आइसक्रीम बिजनेस की हर महीने इसकी जरूरत पड़ती रहती है। इसे सिर्फ 10,000 रुपये निवेश करके शुरू कर सकते हैं। यानी इसे शुरू करने के लिए बेहद कम निवेश की जरूरत है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस बिजनेस को कर रहे हैं।

कैसे करें शुरुआत


इसकी शुरुआत करने के लिए आपके पास सिर्फ एक फ्रीजर होना चाहिए। आप घर पर या कहीं कोई दुकान किराए पर लेकर शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा 400 से 500 स्क्वैयर फीट कार्पेट एरिया की कोई भी जगह आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए पर्याप्त होती है। इसमें आप 5 से 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपका बिजनेस तेजी से चल पड़ा, तो इसमें आगे और भी तरक्की की संभावना होती है।

यह भी पढ़ें - Business Idea: बढ़ती महंगाई के बीच शुरू करें यह खास बिजनेस, मांग बढ़ने के साथ होगी मोटी कमाई

FSSAI से लाइसेंस लेना है जरूरी

ट्रेड बॉडी FICCI ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2022 तक देश में आइसक्रीम का कारोबार एक अरब डॉलर के पार चला जाएगा। FSSAI से आपको लाइसेंस लेना जरूरी है। यह एक 15 डिजिट का एक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपको यहां तैयार किया जाने वाले खाने के सामान FSSAI की क्वॉलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करती है।

आइस क्रीम का बिजनेस करने के लिए आप अमूल आइसक्रीम (Amul Franchise) पार्लर का फ्रेंचाइजी भी ले सकते हैं। इसके लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होगी। अगर आपके पास इतनी जगह की व्यवस्था है तो फ्रेंचाइजी अप्लाई करने के लिए आप retail@amul.coop पर ईमेल करें। इसके अलावा इस लिंक http://amul.com/m/amul scooping parlours पर जाकर भी आप विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।