Business Idea: बेहद कम निवेश के साथ शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने लाखों रुपये की होगी कमाई

Business Idea: सिर्फ 50,000 रुपये लगाकर आप LED बल्ब बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 22, 2021 पर 4:06 PM
इस बिजनेस में है बंपर कमाई

Business Idea: मौजूदा समय में देश में कई ऐसे बिजनेस हैं जिसमें बहुत कम रुपये निवेश करके अच्छी कमाई की जा सकती है। केंद्र में मोदी सरकार भी बिजनेस को बढ़ावा दे रही है। साथ ही सरकार स्टार्ट-अप कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाएं लॉन्च कर चुकी हैं, जिसके फायदा उठाया जा सकता है।

ऐसे ही आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, LED बल्ब बनाने का। LED Bulb की डिमांड काफी बढ़ गई है। इन बल्बों के आने के बाद रोशनी काफी हद तक बढ़ी है, जिसके साथ-साथ बिजली के बिलों पर भी लगाम लगी है। इस LED Bulb Business idea की वजह से कई लोगों को रोजगार भी मिला है, जिसकी ट्रेनिंग सरकार की तरफ से दी जाती है। यह बल्ब टिकाऊ होता है और लंबे समय तक चलता है। प्लास्टिक का होने की वजह से इसके टूटने का डर भी नहीं रहता।

LED को लाइट एमिटिंग डायोड कहते है। जब इलेक्ट्रॉन अर्धचालक पदार्थ से होकर गुजरता है तो छोटे कणों को रोशनी मुहैया करता है, जिन्हें एलईडी (LED) कहा जाता है। यह सबसे ज्यादा रोशनी देता है। बता दें एक LED बल्ब की लाइफ आमतौर पर 50000 घंटे या उससे ज्यादा होती है, जबकि CFL बल्ब की 8000 घंटे तक ही होती है।


खास बात ये है कि LED बल्ब को रिसाइकिल (recycled) किया जा सकता है। LED में CFL बल्बों की तरह पारा (mercury) नहीं होता है, लेकिन इसमें लेड (lead) और निकल (Nickel) जैसे घटक शामिल होते हैं।

शुरू कर सकते हैं बिजनेस

LED बल्ब बिजनेस को आप बेहद मामूली निवेश से भी शुरू कर सकते हैं। कम निवेश में इसे सबसे अच्छा बिजनेस माना जाता है। मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के तहत कई संस्थान LED बल्ब बनाने की ट्रेनिंग देते हैं। अब हर जगह स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत LED बल्ब बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके साथ ही जो कंपनियां LED बल्ब बनाती हैं वो भी ट्रेनिंग मुहैया कराती है। इनसे भी संपर्क किया जा सकता है।

Business Idea: सिर्फ एक बार सामान खरीदकर शुरू करें यह बिजनेस, जिंदगी भर होगी घर बैठे मोटी कमाई

यहां से ले सकते हैं ट्रेनिंग

LED Bulb बनाने की ट्रेनिंग के दौरान आपको बेसिक आफ LED, Basic of PCB, LED Driver, Fitting-Testing, मैटेरियल की खरीद, मार्केटिंग, सरकारी सब्सिडी स्कीम के अलावा बहुत सारी चीज़ों के बारे में बताया जाएगा। अगर आप छोटे स्तर पर इसे शुरू करना चाहते हैं तो सिर्फ 50,000 रुपये में शुरू किया जा सकता है। इस काम के लिए आपको जरूर नहीं की कोई दुकान खोलनी है, इसे आप घर पर भी बड़े आराम से शुरू कर सकते हैं।

LED बल्ब बनाने से कमाई (LED Bulb Business Income)

एक बल्ब को बनाने में करीब 50 रुपये तक की लागत आती है और बाजार में यह बड़ी आसानी से 100 रुपये में बिक जाता है। यानी एक बल्ब पर दोगुना मुनाफा है। अगर आप एक दिन में 100 बल्ब भी बनाते हैं तो 5000 रुपये की सीधी कमाई आपकी जेब में आएगी। ऐसे में 1.50 लाख रुपये तक हर महीने आसानी से कमाए जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।