Business Idea: नौकरी की टेंशन खत्म, इस पेड़ की खेती आपको कर देगी मालामाल, घर बैठे बन जाएंगे करोड़पति

Business Idea: महोगनी के पेड़ों के बीज, पत्ते, लकड़ी की बिक्री करके करोड़ों रुपये कमाई की जा सकती है

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 8:21 AM
यह बिजनेस आपको बना देगा करोड़पति!

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे करोड़पति बन जाएंगे। इस बिजनेस में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है, हालांकि थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता।

आज हम बात कर रहे हैं महोगनी पेड की खेती (Mahogany Farming) के बारे में। यह एक ऐसा पेड़ है जिससे करोड़ों रुपये की कमाई होगी। अगर एक एकड़ जमीन में 120 पेड महोगनी के लगाए जाते हैं तो सिर्फ 12 साल में आप करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

कैसा होता है महोगनी का पेड़


महोगनी की लकड़ी मजबूत और काफी लंबे समय तक उपयोग में लाई जाने वाली लकड़ी होती है। यह लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है। इस पर पानी के नुकसान का कोई असर नहीं होता है। अगर वैज्ञानिकों के तर्कों की बात करें तो यह पेड़ 50 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान को सहने की क्षमता को बदार्शत कर सकता है और जल न भी हो तब भी यह लगातार बढ़ता ही जाता है।

Business Idea: नौकरी की टेंशन खत्म, 1 लाख रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने 8 लाख रुपये की होगी कमाई

कैसी जगह पर उगते हैं पेड़

महोगनी के पौधों को उस जगह पर उगाया जाता है, जहा तेज हवाएं कम चलती है, क्योकि इसके पेड़ 40 से 200 फ़ीट की लम्बाई तक लम्बे होते हैं। भारत में यह पेड़ सिर्फ 60 फीट की लम्बाई तक ही होते हैं। इन पेड़ो की जड़ें कम गहरी होती हैं और भारत में इन्हें पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर किसी भी जगह उगाया जा सकता है। इसे किसी भी उपजाऊ मिट्टी में उगाया जा सकता है, लेकिन जल भराव वाली भूमि में इन पौधों कोकभी न लगाएं और न ही पथरीली मिट्टी में लगाएं। इन पेड़ो के लिए मिट्टी का P.H. मान सामान्य होना चाहिए।

उपयोग

महोगनी पेड़ को बहुत ही कीमती जाना जाता है। यह बेहद मजबूत और टिकाऊ होता है। इस पर पानी का भी कोई भूरा असर नहीं पड़ता। इसलिए इसका उपयोग जहाज, कीमती, फर्नीचर, प्लाइबुड, सजावट की वस्तुएं और मूर्तियां बनाने में इसका इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही इस पेड़ के पत्तों का उपयोग मुख्य रूप से कैंसर, ब्लडप्रेशर, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह सहित कई प्रकार के रोगों में होता है।

कमाई

इसका पौधा पांच साल में एक बार बीज देता है। इसके एक पौधे से पांच किलों तक बीज निकल आते हैं। इसके बीज की कीमत काफी ज्यादा होती है और यह एक हजार रूपए प्रतिकिलो तक बिकते हैं। अगर थोक की बात करें तो लकड़ी थोक में दो से 2200 रूपए प्रति घन फीट में आसानी से मिल जाती है। यह एक औषधीय पौधा भी है, इसलिए इसके बीजो और फूलों का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवाइयों को बनाने में होता है।

Business Idea: घर बैठे 1 लाख रुपये में शुरू करें यह शानदार बिजनेस, हर महीने होगी 60,000 रुपये की कमाई

महोगनी के पेड़ की पत्तियों में एक खास तरह का गुण पाया जाता है, जिससे इसके पेड़ो के पास किसी भी तरह के मच्छर और कीट नहीं आते हैं। इस वजह से इसकी पत्तियों और बीज के तेल का इस्तेमाल मच्छर मारने वाली दवाइयों और कीटनाशक को बनाने में किया जाता है। इसके तेल का उपयोग कर साबुन, पेंट, वार्निस और कई तरह की दवाइयों को बनाया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।