Get App

Business Idea: इन पौधों की खेती से एक एकड़ में 6 लाख रुपये की होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: पारंपरिक फसलों की खेती के मुकाबले इसमें खर्च थोड़ा ज्यादा होता है लेकिन कमाई बंपर होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 8:45 AM
Business Idea: इन पौधों की खेती से एक एकड़ में 6 लाख रुपये की होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
किसानों को मालामाल करने वाला सुपरहिट बिजनेस

Business Idea: अगर आप नौकरी के साथ में खेती के जरिए भी लाखों रुपये की कमाई करना चाहते हैं तो आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इसमें अगर आपके पास खेत भी नहीं है तब भी आप खेती कर सकते हैं। इन दिनों देश में औषधीय पौधों (Medicinal Plant) की खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कम उत्पादन और अधिक मांग के चलते खेती करने वाले किसानों को अच्छी कमाई हो रही है। साथ ही सरकार भी किसानों की इनकम बढ़ाने के मकसद से मेडिसिनल प्लांट की खेती को प्रोत्साहित कर रही है।

मेडिसिनल प्‍लांट (Medicinal Plant) की खेती के लिए न तो बड़े खेत की जरूरत है और न ही बहुत अधिक निवेश करने की। इस तरह की खेती के लिए अपना खेत होना भी जरूरी नहीं है। इसे आप कॉन्ट्रैक्ट पर भी ले सकते हैं, आजकल कई कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट पर Medicinal Plant की खेती करा रही है। इनकी खेती शुरू करने के लिए आपको कुछ हजार रुपए ही खर्च करने की जरूरत है, लेकिन कमाई लाखों में होती है।

किन चीजों की कर सकते हैं खेती

ज्‍यादातर हर्बल प्‍लांट जैसे स्टीविया, शतावरी, सर्पगंधा, तुलसी, आर्टीमीसिया एन्‍नुआ, मुलैठी, एलोवेरा, शतावरी, इसबगोल जैसे चीजों की खेती की जा सकती है। इनमें से कुछ पौधों को छोटे गमलों में भी उगाए जा सकता है। दवा और आयुर्वेद में इस्तेमाल के कारण किसानों को अच्छी कीमत मिल जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें