Business Idea: सिर्फ 5,000 रुपये में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

Business Idea: इस बिजनेस को घर के एक छोटे से कमरे में बेहद कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं

अपडेटेड Apr 17, 2022 पर 9:23 AM
मशरूम की खेती से हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) किसानों को खेती के लिए हमेशा नई तकनीकी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। पीएम मोदी हमेशा आत्मनिर्भर बनने की बात करते हैं। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही है। ऐसे ही अगर आप कृषि क्षेत्र में बंपर कमाई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। हम मशरूम की खेती (Mushroom Farming) के बारे में बता रहे हैं। इसे घर की चार दीवारी में भी शुरू किया जा सकता है।

मशरूम की खेती के लिए खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है। इसे आप 5,000 रुपये में भी शुरू कर सकते हैं। पिछले कुछ सालों में मशरूम की डिमांड में भी तेजी आई है। ऐसे में मशरूम की खेती का बिजनेस काफी फायदेमंद हो सकता है।

कैसे करें खेती


अक्टूबर से मार्च के बीच इसकी खेती की जाती है। मशरूम बनाने के लिए गेहूं या चावल के भूसे को कुछ केमिकल्स के साथ मिलाकर कंपोस्ट खाद तैयार किया जाता है। कंपोस्ट खाद तैयार होने में महीने भर का समय लगता है। इसके बाद किसी सख्त जगह पर 6-8 इंच मोटी परत बिछाकर मशरूम के बीज लगाए जाते हैं, जिसे स्पॉनिंग भी कहते हैं। बीज को कंपोस्ट से ढक दिया जाता है। करीब 40-50 दिन में आपका मशरूम काटकर बेचने लायक हो जाता है। रोज काफी मात्रा में मशरूम मिलते रहेंगे। मशरूम की खेती खुले में नहीं होती है, इसके लिए शेड वाली जगह की जरूरत होती है। जिसे आप एक कमरे में भी कर सकते हैं।

Business Idea: SBI एटीम फ्रेंचाइजी के जरिये महीने में कमाए 60,000 रुपये महीना, जानिएं कहां करना होगा अप्लाई

इन बातों का रखें ध्यान

मशरूम की खेती को बहुत देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए इसमें ज्यादा कॉम्पटिशन नहीं है। इसकी खेती के लिए सबसे जरूरी तापमान होता है। इसे 15-22 डिग्री सेंटीग्रेट के बीच उगाया जाता है। ज्यादा तापमान होने पर फसल खराब होने का खतरा बना रहता है। खेती के लिए नमी 80-90 फीसदी होनी चाहिए। अच्छा मशरूम उगाने के लिए कंपोस्ट का भी अच्छा होना जरूरी है। खेती के लिए ज्यादा पुराने बीज ना लें, इसका असर उत्पादन पर होता है। ताजा मशरूम की कीमत ज्यादा होती है। इसलिए तैयार होते ही इसे बेचने ले जाएं।

ले सकते हैं ट्रेनिंग

सभी एकग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज और कृषि रिसर्च सेंटरों में मशरूम की खेती की ट्रेनिंग दी जाती है। अगर आप इसे बड़े पैमाने पर खेती करने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा एक बार इसकी सही ढंग से ट्रेनिंग कर लें। अगर जगह की बात की जाए तो प्रति वर्ग मीटर में 10 किलोग्राम मशरूम आराम से पैदा किया जा सकता है। कम से कम 40x30 फुट की जगह में तीन-तीन फुट चौड़ी रैक बनाकर मशरूम उगाए जा सकते हैं।

होगी बंपर कमाई

मशरूम की खेती (mushroom farming) का बिजनेस काफी बढ़िया मुनाफे वाला है। इसमें लागत का 10 गुना तक का फायदा (Profit in mushroom Farming) हो सकता है। इसे आप अपने नजदीकी सब्जी मंडी या होटल्स में बेच सकते हैं। जहां आपकी बंपर कमाई हो सकती है। आप इसे बेचने के लिए ऑनलाइन मार्केट का भी सहारा ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।