Get App

Business Idea: सिर्फ 40,000 रुपये लगाइये, यूरोप, US, जापान तक बढ़ी मांग, हर महीने होगी पैसों की बारिश

Business Idea: भारतीय खिलौना उद्योग में तगड़ी मजबूती आई है। यूरोप जापान और अमेरिका के बच्चे भारतीय खिलौनों से खेल रहे हैं। आप भी इस सेक्टर में उतरकर मोटी कमाई कर सकते हैं। साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी योगदान दे सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2022 पर 8:32 AM
Business Idea: सिर्फ 40,000 रुपये लगाइये, यूरोप, US, जापान तक बढ़ी मांग, हर महीने होगी पैसों की बारिश
भारत में बने खिलौनों का निर्यात बढ़ा है जबकि आयात में कमी आई है।

Business Idea: आज के इस अर्थ युग में हर किसी की इच्छा है कि नौकरी के साथ में कुछ अतिरिक्त कमाई हो जाए तो बेहतर है। अगर आप भी कुछ अतिरिक्त कमाई की तलाश में हैं तो आप अपने हुनर के मुताबिक, हर महीने लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं। ऐसे ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए खिलौना इंडस्ट्री को सरकार की ओर तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसकी डिमांड कभी कम होने वाली नहीं है। आप भी इस सेक्टर में आकर न सिर्फ बड़ी कमाई का बिजनेस शुरू कर सकते हैं बल्कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी अपना योगदान दे सकते है।

दरअसल भारत के खिलौना बाजार पर चीन का भारी दबदबा है। मोदी सरकार न सिर्फ इस दबदबे को कम करना चाहती है, बल्कि अमेरिका और यूरोप के बच्चों के हाथों में भी भारतीय खिलौने पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इससे देश का निर्यात बढ़ेगा। सरकार को इस कोशिश में सफलता भी मिल रही है। यह एक ऐसी इंडस्ट्री है। जिसमें बेतहाशा डिमांड है और ये कभी कम नहीं होने वाली नहीं है।

छोटे स्केल से करें शुरुआत

कोई भी बिजनेस तुरंत बड़ा नहीं बन जाता है। शुरुआत में एक साथ दर्जनों कामगारों के साथ फैक्ट्री शुरू करने का इंतजार करना कोई होशियारी नहीं है। बेहतर तरीके से रिसर्च करके बिजनेस शुरू करना चाहिए। सॉफ्ट टॉयज और टेडी बनाने के बिजनेस को घर से शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को घर से भी शुरू किया जा सकता है। इसमें आपको लाखों रुपये के निवेश करने की जरूरत नही है। आप इसमें 40,000 रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं। इससे आपको हर महीने करीब 50,000 रुपये की कमाई होना शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें