Get App

Business Idea: टिश्यू पेपर यूनिट से लाखों रुपये कमाएं, साल भर चलता है काम

Business Idea: अगर आप कम पैसे लगाकर मोटी कमाई वाले बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक बेहतर बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। टिश्यू पेपर यानी पेपर नैपकीन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसकी डिमांड पूरी दुनिया हर सीजन में हमेशा बनी रहती है। हमारे देश में भी टिश्यू पेपर की काफी खपत है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 11, 2023 पर 5:40 AM
Business Idea: टिश्यू पेपर यूनिट से लाखों रुपये कमाएं, साल भर चलता है काम
Business Idea: लाइफ स्टाइल में आए बदलाव की वजह से घर, ऑफिस, रेस्टोरेंट-होटल में टिश्यू पेपर यानी पेपर नैपकीन की डिमांड बढ़ गई है।

Business Idea: अगर आप बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि किसी भी नए बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत पड़ती है। लेकिन, हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं। जिसमें आप कम पैसों का निवेश करके कुछ ही दिनों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह पेपर नैपकिन (Paper Napkin) यानी टिश्यू पेपर बनाने का बिजनेस है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार भी मदद कर रही है। पेपर नैपकिन बनाने की मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट (Manufacturing unit) लगाकर कर बंपर कमाई कर सकते हैं।

बता दें कि आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में टिश्यू पेपर यानी नैपकीन का इस्तेमाल बहुत अधिक होने लगा है। आम तौर पर एक टिश्यू पेपर का इस्तेमाल हाथ मुँह साफ करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग इन दिनों करीब हर जगह जैसे रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा, ऑफिस, अस्पताल में किया जाता है।

टिश्यू पेपर के बिजनेस में कितना करें निवेश?

अगर आप पेपर नैपकिन यानी टिश्यू पेपर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हैं तो करीब 3.50 लाख रुपये का इंतजाम करना होगा। इतने पैसे होने के बाद किसी भी बैंक के पास मुद्रा स्‍कीम के तहत लोन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 3.50 लाख रुपये आपके पास होने के कारण बैंक से आपको लगभग टर्म लोन के तौर पर करीब 3.10 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 5.30 लाख रुपये तक मिल जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें