Business Idea: टिश्यू पेपर की दुनियाभर में है बंपर डिमांड, कम पैसे लगाकर करें शुरू, होगी अंधाधुंध कमाई

Business Idea: अगर आप कम पैसे लगाकर मोटी कमाई वाले बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक बेहतर बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। टिश्यू पेपर यानी पेपर नैपकीन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसकी डिमांड पूरी दुनिया हर सीजन में हमेशा बनी रहती है। हमारे देश में भी टिश्यू पेपर की काफी खपत है

अपडेटेड Jul 30, 2023 पर 7:46 AM
Story continues below Advertisement
Business Idea: लाइफ स्टाइल में आए बदलाव की वजह से घर, ऑफिस, रेस्टोरेंट-होटल में टिश्यू पेपर यानी पेपर नैपकीन की डिमांड बढ़ गई है

Business Idea: अगर आप बिजनेस (Starting own business) करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि किसी भी नए बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत पड़ती है। लेकिन, हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं। जिसमें आप कम पैसों का निवेश करके कुछ ही दिनों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह पेपर नैपकिन (Paper Napkin) यानी टिश्यू पेपर बनाने का बिजनेस है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार भी मदद कर रही है। पेपर नैपकिन बनाने की मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट (Manufacturing unit) लगाकर कर बंपर कमाई कर सकते हैं।

बता दें कि आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में टिश्यू पेपर यानी नैपकीन का इस्तेमाल बहुत अधिक होने लगा है। आम तौर पर एक टिश्यू पेपर का इस्तेमाल हाथ मुँह साफ करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग इन दिनों करीब हर जगह जैसे रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा, ऑफिस, अस्पताल में किया जाता है।

टिश्यू पेपर के बिजनेस में कितना करें निवेश?


अगर आप पेपर नैपकिन यानी टिश्यू पेपर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हैं तो करीब 3.50 लाख रुपये का इंतजाम करना होगा। इतने पैसे होने के बाद किसी भी बैंक के पास मुद्रा स्‍कीम के तहत लोन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 3.50 लाख रुपये आपके पास होने के कारण बैंक से आपको लगभग टर्म लोन के तौर पर करीब 3.10 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 5.30 लाख रुपये तक मिल जाएंगे।

टिश्यू पेपर के बिजनेस से कमाई

साल में 1.50 लाख किलोग्राम पेपर नैपकिन का उत्पादन किया जा सकता है। इसे लगभग 65 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेच सकते हैं। यानी कि आप साल भर में करीब 97.50 लाख रुपये का टर्नओवर कर सकते हैं। अगर इसमें सारे खर्च निकाल दें तो करीब 10-12 लाख रुपये सालाना बचत हो सकती है। वहीं मल्टीनेशनल कंपनी से भी अपने नैपकिन को बेचने के लिए टाई अप कर सकते हैं। इस तरह एक महीने में ही लागत कास्ट को निकालकर 1 लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं। इससे आप धीरे-धीरे सारे लोन को भी चुका सकते हैं।

Business Idea: घर की छत पर शुरू करें ये बिजनेस, रोजाना होगी बंपर कमाई

मुद्रा योजना के तहत करें अप्लाई

इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें ये डिटेल देनी होगी। नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कि‍तना लोन चाहिए। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती है। लोन का अमाउंट आसान किश्तों में लौटा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।