Get App

Business Idea: रतन टाटा के निवेश वाली कंपनी दे रही है बिजनेस का मौका, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: रतन टाटा के निवेश वाली जेनरिक आधार कंपनी में 40 फीसदी तक मार्जिन मिलता है। वहीं बड़ी दवा कंपनियों में 15-20 फीसदी तक का अधिकतम मार्जिन मिलता है। इस कंपनी के साथ आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से काम कर सकते हैं। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी (franchise business) के जरिए बंपर कमाई कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 29, 2023 पर 9:50 AM
Business Idea: रतन टाटा के निवेश वाली कंपनी दे रही है बिजनेस का मौका, हर महीने होगी बंपर कमाई
जेनरिक दवा स्टार्टअप कंपनी जेनेरिक आधार (Generic Aadhaar) के साथ बिजनेस करने के लिए शुरुआत में 1 लाख रुपये लगाना होगा।

Business Idea: अगर आप किसी बेहतर बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं। जिसमें बंपर कमाई होगी। आप बहुत कम निवेश करके अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। जेनरिक दवा स्टार्टअप कंपनी जेनेरिक आधार (Generic Aadhaar) में निवेश कर आप हर महीने लाखों कमाने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। Generic Aadhaar एक फार्मेसी बिजनेस है। यह रतन टाटा के निवेश वाली कंपनी है। इसके आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी (franchise business) के जरिए अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।

देश के युवा संस्थापक अर्जुन देशपांडे (Founder Mr. Arjun Deshpande) का जेनेरिक आधार एक फार्मेसी बिजनसे हैं। जेनरिक आधार कंपनी की शुरूआत महाराष्ट्र के पुणे से हुई थी। लेकिन अब यह 18 राज्यों में 130 से अधिक शहरों में अपनी पहुंच बना चुकी है।

रतन टाटा ने किया निवेश

सबसे खास बात है कि इस कंपनी में रतना टाटा (Ratan Tata) ने भी बड़ा निवेश किया है। यह कंपनी अपनी दवाई पर ग्राहकों को 80 फीसदी तक छूट देती है। दुकानदार को भी 40 फीसदी तक का मार्जिन मिलता है। जबकि बड़ी दवा कंपनियां 15-20 फीसदी का अधिकतम मार्जिन देती हैं। कंपनी 1000 तरह की जेनरिक दवाएं मुहैया कराएगी। इन दवाओं पर ग्राहकों को 80 फीसदी तक की छूट मिलती है। कंपनी उनलोगों के साथ भी बिजनेस करती है जो पहले से अपना मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। उनके साथ भी जो नए स्टोर की शुरुआत करना चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें