Get App

Business Idea: बेकार घूमने से अच्छा सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें ये टॉप 5 बिजनेस, फौरन हो जाएंगे मालामाल

Business Idea: अगर आप बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ बिजनेस आडिया दे रहे हैं। ये ऐसे बिजनेस हैं, जिन्हें गांव से लेकर शहर में कहीं भी शुरू कर सकते हैं। कम पैसे लगाकर जल्द ही आपकी मोटी कमाई होने लगेगी। टिफिन सर्विस, ब्लॉगिंग, अचार बनाने जैसे कई बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इनकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 09, 2023 पर 10:50 AM
Business Idea: बेकार घूमने से अच्छा सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें ये टॉप 5 बिजनेस, फौरन हो जाएंगे मालामाल
- Business Idea: ये कुछ ऐसे बिजनेस हैं, जिन्हें आप नौकरी के साथ भी शुरू कर सकते हैं। इससे आपकी एक्सट्रा आमदनी होने लगेगी।

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में बढ़ती महंगाई के बीच बड़े शहरों में खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। एक नौकरी से भी कभी-कभी जीवन गुजारने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बहुत से लोग बिजनेस की ओर रूख करते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपको कई बेहतर आइडिया दे रहे हैं। ये ऐसे बिजनेस हैं। जिनमें भारी भरकम निवेश की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 10,000 रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं। इनमें टिफिन सर्विस, अचार बनाने का बिजनेस, ब्लॉगिंग जैसे बिजनेस शामिल हैं।

वैसे भी कोरोना वायरस महामारी के बाद बिजनेस का चलन तेजी से बढ़ा है। आप भी घर बैठे अपना खुद का बिजनेस शुरू कर बंपर कमाई कर सकते हैं। कुछ ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। जिनसे रोजाना तगड़ी कमाई कमाई कर सकते हैं। इन्हें गांव या शहर में खोल सकते हैं।

अचार बनाने का बिजनेस

अचार बनाने का बिजनेस आप घर बैठे शुरू कर सकते हैं। इसमें शुरू में आपको 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। इसमें आप एक महीने में कम से कम 30,000-3,500 रुपये मासिक और लाखों रुपये सालाना आराम से कमा सकते हैं। आप अचार को ऑनलाइन, थोक बाजार, रिटेल मार्केट या रिटेल चेन को बेच सकते हैं। भारत में आमतौर पर लोग अचार खाना पसंद करते हैं। हर थाली में आपको अलग-अलग अचार मिल जाएंगे। हर तरह के अचार बनाना कोई कठिन काम नहीं है। इस छोटे बिजनेस को मेहनत-लगन और नए-नए प्रयोग से बड़ा बिजनेस बनाया जा सकता है। बिजनेस का मुनाफा हर महीने मिलेगा और मुनाफे में बढ़ोतरी भी होती हुई दिखेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें