Get App

Business Idea: दुनिया भर में इस प्रोडक्ट की है डिमांड, जल्द बन जाएंगे करोड़पति, फटाफट ऐसे करें शुरू

Business Idea: अगर आप कम पैसे लगाकर मोटी कमाई वाले बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक बेहतर बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। टिश्यू पेपर यानी पेपर नैपकीन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसकी डिमांड पूरी दुनिया हर सीजन में हमेशा बनी रहती है। हमारे देश में भी टिश्यू पेपर की काफी खपत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 7:18 AM
Business Idea: दुनिया भर में इस प्रोडक्ट की है डिमांड, जल्द बन जाएंगे करोड़पति, फटाफट ऐसे करें शुरू
Business Idea: टिश्यू पेपर के बिजनेस से अंधाधुंध कमाई कर सकते हैं।

अगर आप बिजनेस (Starting own business) करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि किसी भी नए बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत पड़ती है। लेकिन, हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं। जिसमें आप कम पैसों का निवेश करके कुछ ही दिनों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह पेपर नैपकिन (Paper Napkin) यानी टिश्यू पेपर बनाने का बिजनेस है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार भी मदद कर रही है। पेपर नैपकिन बनाने की मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट (Manufacturing unit) लगाकर कर बंपर कमाई कर सकते हैं।

बता दें कि आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में टिश्यू पेपर यानी नैपकीन का इस्तेमाल बहुत अधिक होने लगा है। आम तौर पर एक टिश्यू पेपर का इस्तेमाल हाथ मुँह साफ करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग इन दिनों करीब हर जगह जैसे रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा, ऑफिस, अस्पताल में किया जाता है।

टिश्यू पेपर के बिजनेस में कितना करें निवेश?

अगर आप पेपर नैपकिन यानी टिश्यू पेपर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हैं तो करीब 3.50 लाख रुपये का इंतजाम करना होगा। इतने पैसे होने के बाद किसी भी बैंक के पास मुद्रा स्‍कीम के तहत लोन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 3.50 लाख रुपये आपके पास होने के कारण बैंक से आपको लगभग टर्म लोन के तौर पर करीब 3.10 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 5.30 लाख रुपये तक मिल जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें