Business Idea: नौकरी के साथ घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: सिर्फ 2 लाख रुपये में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं, जिसमें 80% सरकारी मदद मिल जाएगी

अपडेटेड Dec 19, 2021 पर 1:18 PM
गांव से लेकर शहर तक हर जगह होगी बंपर कमाई

Business Idea: अगर आप किसी बिजनेस की तलाश में हैं जो हर सीजन में चले और बंपर कमाई हो, तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां जिसकी गांवों से लेकर शहरों तक में भारी डिमांड है। दरअसल टमाटर सबके खानपान में शामिल होता है। आज कल तो इसके बिना चटनी भी अधूरी मानी जाती है। सब्जियों से लेकर सॉस, केचअप या पिज्‍जा, बर्गर आदि में इसका इस्‍तेमाल होता । साल के 12 महीने बाजार में टमाटर की मांग बनी रहती है।

हर उम्र और वर्ग के लोग अपने खाने में टमाटर का इस्‍तेमाल करते हैं। आमतौर पर सीजन में टमाटर का भाव बहुत कम होता है। लेकिन ऑफ-सीज़न में इसके भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। कई तरह के फास्‍ट फूड में भी इस्‍तेमाल होने की वजह से साल-दर-साल टमाटर की मांग बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्‍बों, छोटे शहरों और मेट्रो सिटी तक में टमाटर की मांग बनी रहती है। ऐसे में टमाटर आपको बिज़नेस करने का अच्‍छा मौका भी देता है। इसमें आप टोमैटो सॉस (Tomato Sauce) बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

कितनी आएगी लागत


इस बिजनेस को शुरू करने में सरकार भी मदद करती है। प्रधानमंत्री मुद्रा स्‍कीम के लिए तैयार हुए प्रोजेक्‍ट प्रोफाइल में दी गई जानकारी के मुताबिक, टोमेटो सॉस का बिजनेस शुरू के लिए कुल 7.82 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इसमें आपको अपने पास से 1.95 लाख रुपये लगाने होंगे। बाकी पैसों का इंतजाम मुद्रा लोन स्कीम के तहत लोन लेकर हो जाएगा।

Business Idea: सिर्फ 25,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

कहां, कितना होगा खर्च

टोमेटो सॉस के बिजनेस लगाने में 7.82 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें हर तरह की मशीनरी और इक्यूपमेंट पर 2 लाख रुपये खर्च हो जाएंगे। टमाटर, रॉ-मेटेरियल, इंग्रेडिएंट, कामगारों की सैलरी, पैंकिंग, टेलीफोन, किराया आदि पर 5.82 लाख रुपये खर्च होगा।

कितनी होगी कमाई

प्रधानमंत्री मुद्रा स्‍कीम की रिपोर्ट के मुताबिक, 7.82 लाख रुपये के निवेश में तैयार एस्टीमेट के लिहाज से सालाना टर्नओवर 28.80 लाख रुपये हो सकता है। सालाना खर्च 24.22 लाख रुपये हो सकता है। टर्नओवर में खर्च घटाने के बाद आपके पास 4.58 लाख रुपये बचेंगे। यह आपका सालाना नेट प्रॉफिट होगा। यानी आपको हर महीने लगभग 40,000 हजार रुपए की कमाई होगी।

Business Idea: इंडियन रेलवे के साथ घर बैठे करें मोटी कमाई, यह है बेहद आसान तरीका

जानिए कैसे बनता है टोमैटो सॉस

टमाटर सॉस बनाने की यूनिट लगाने के लिए आपको किसी बड़ी जगह की जरूरत नहीं है। सॉस बनाने के लिए सबसे पहले कच्‍चे और पके टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर स्‍टीम केटल में उबाला जाता है। इसके बाद उबले टमाटर के पल्‍प बनाकर बीज और फाइबर को अलग किया जाता है। इसमें अदरक, लहसुन, लौंग, कालीमिर्च, नमक, चीनी, वीनेगर आदि मिलाया जाता है। पल्‍प में प्रिजर्वेटिव्‍स भी मिलाया जाता है ताकि लंबे समय तक यह खराब न हो सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।