Business Idea: सर्दी के मौसम में सिर्फ 3 महीने में होगी साल भर की कमाई, आज ही शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस

Business Idea: देश के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में 3-4 महीने तक तगड़ी कमाई करने का मौका आ गया है। इस सीजन में गर्म कपड़ों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जैकेट, स्वेटर जैसे तमाम गर्म कपड़ों की बिक्री से मोटी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए बातों को ध्यान रखने की जरूरत है

अपडेटेड Nov 15, 2023 पर 7:26 AM
Story continues below Advertisement
Business Idea: गर्म कपड़ों का बिजनेस छोटे स्तर पर 2-3 लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं।

Business Idea: अगर आप मौसम के मुताबिक कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास बेहतर मौका सामने आ गया है। गर्मी, सर्दी या बरसात के मौसम के मुताबिक भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वैसे इन दिनों का ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में आप चाहें तो गर्म कपड़ों का बिजनेस (woolen Cloth Business) शुरू कर सकते हैं। ये ऐसे मौसमी बिजनेस होते हैं। जिनमें 2-3 महीने में ही मोटी कमाई हो जाती है। ठंड के मौसम में जैकेट, स्वेटर, शॉल, जैसे तमाम प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ जाती है। अगर आप रिटेल नहीं बिक्री करना चाहते हैं तो होलसेल में भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

मार्केट विशेषज्ञों का भी यही मानना है कि अभी आने वाले समय में गर्म कपड़ो की मांग और भी बढ़ने वाली है। लिहाजा अपनी शॉप पर लोगों की जरूरत के मुताबिक कपड़ों का चयन करें। ताकि बिक्री में कोई रुकावट न आए।

सर्दी के मौसम के कपड़े


सर्दियों के मौसम में ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं हर सीजन अलग-अलग फैशन के हिसाब से नए विंटर वियर्स भी मार्केट में आते हैं। गर्म कपड़ों का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको वैरायटी ज्यादा रखनी होगी। जितनी ज्यादा वैरायटी होगी, लोग उतना ही ज्यादा कपड़े खरीदते हैं। ऐसे में गर्म कपड़ों के बिजनेस से सर्दियों के मौसम में लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं। सर्दियों के कपड़ों को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन अपनी सहूलियत के हिसाब से बेच सकते हैं।

लागत

इस काम को अगर छोटे स्तर पर शुरू किया जाए, तो आप 2 से 3 लाख में ही अपना बिजनेस कर सकते हैं। थोड़ा बड़े स्तर से काम शुरू करना चाहते हैं तो 5 से 7 लाख की जरूरत पड़ सकती है।

Business Idea: मॉडर्न रिटेल स्टोर से करें अंधाधुंध कमाई, सरकारी मदद से ऐसे करें शुरू

यहां से मंगवाएं माल

अगर आप थोक में गर्म कपड़े मंगवाना चाहते हैं, तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान या उत्तर प्रदेश आदि जगहों से मंगवा सकते हैं। ये सभी राज्य ऊनी कपड़ों के उत्पादन में सबसे आगे हैं। वैसे आपके आपके अपने शहर में भी गर्म कपड़ों के थोक व्यापारी मिल जाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

आप जिस भी जगह गोदाम खोल रहे हैं, वो जगह सूखी होनी चाहिए। ध्यान रहे कि नमी वाला स्थान आपके ऊनी और गर्म कपड़ों के लिए खराब है। नमी के कारण ऊनी कपड़ों में फंगस लगते हैं। जिससे उनके नुकसान होने डर ज्यादा रहता है।

मुनाफा

इस बिजनेस में मुनाफा आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। इसके अलावा मौसम आपकी कमाई का सबसे बड़ा आधार है। एक औसत मुनाफे की बात करें, तो आम तौर पर 30 से 40 फीसदी तक मुनाफा हासिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।