क्रेडिट कार्ड से इस शख्स ने खरीद लिया हाईराइज बिल्डिंग, लोग सुनकर हुए हैरान

आजकल के इस अर्थयुग में बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर लोग शॉपिंग करने, बिल पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। भारी भरकम राशि का भुगतान क्रेडिट कार्ड के जरिए नहीं करते हैं। लेकिन कनाडा में एक शख्स ने क्रेडिट कार्ड के जरिए गगनचुंबी इमारत खरीद डाली। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है

अपडेटेड Aug 27, 2024 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
कनाडा के अरबपति जोनाथन बैनर (Jonathan Wener) ने क्रेडिट कार्ड से 6.5 करोड़ डॉलर में इमारत खरीदी है।

दुनिया भर में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। करोड़ों लोग सालाना अरबों डॉलर का सामान खरीदते हैं। भारत में भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। क्रेडिट कार्ड के जरिए आमतौर पर लोग शॉपिंग करते हैं। बिजली बिल, ट्यूशन फीस या किसी अन्य तरह के बिल का भी पेमेंट करते हैं। लेकिन एक शख्स ने तो क्रेडिट कार्ड से एक बिल्डिंग ही खरीद डाली। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, कनाडा के अरबपति जोनाथन बैनर (Jonathan Wener) ने अपने क्रेडिट कार्ड से एक गगनचुंबी इमारत खरीदा है।

बता दें कि वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) के मुताबिक, कनाडा में लोग सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। वहां की 82.74 फीसदी आबादी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती है। आमतौर पर यहां सभी लोग हर तरह की शॉपिंग क्रेडिट कार्ड के जरिए करते हैं।

6.5 करोड़ डॉलर में खरीदी इमारत


कनाडा के अरबपति जोनाथन बैनर (Jonathan Wener) ने यूट्यूब चैनल बिग शॉट (Big Shot) के साथ एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने 1975 में 10,000 डॉलर के लोन के साथ अपना रियल एस्टेट बिजनेस, कैंडेरेल (Canderel) शुरू किया। यह एक मल्टी बिलियन डॉलर की कंपनी बन गई है। जोनाथन ने रॉयल ट्रस्ट के गोल्ड क्रेडिट कार्ड (Royal Trust Gold Credit Card) का इस्तेमाल कर 6.5 करोड़ डॉलर में हाईराइज बिल्डिंग खरीद ली। इस क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर जोनाथन को 2 फीसदी की छूट का फायदा मिला है। क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने के लिए उन्हें एक महीने का समय मिलता है।

कनाडा में क्रेडिट कार्ड का बंपर इस्तेमाल

साल 2023 में वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में कनाडा में सबसे ज्यादा लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। सके बाद इजरायल, आइसलैंड, हॉन्गकॉन्ग, जापान, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया, नॉर्वे, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) और फिनलैंड जैसे देशों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है।

UPI से करते हैं पेमेंट, ULI से मिलेगा फौरन लोन, जानिए क्या है RBI का मेगा प्लान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।