SBI Card ने लॉन्च किया 'Cashback SBI Card’, ऑनलाइन शॉपिंग पर मिलेगा 5% कैशबैक, जानिए अन्य फायदे

Cashback SBI Card: कैशबैक SBI कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अपने सभी खर्चों पर अनलिमिटेड 1% कैशबैक का लाभ उठा सकेंगे। हर महीने अधिकतम 10,000 रुपये तक की ऑनलाइन शॉपिंग पर 5 फीसदी तक कैशबैक का फायदा मिलेगा

अपडेटेड Sep 02, 2022 पर 10:12 AM
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो हर खरीदारी पर बचत करने का बढ़‍िया मौका है। SBI कार्ड ने कैशबैक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है

Cashback SBI Card: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करते हैं तो आपके पास शानदार मौका सामने आया है। आप इसके जरिए अच्छी सेविंग कर सकते हैं। यह ऑफर SBI कार्ड ने शुरू किया है। इसके लिए कंपनी ने कैशबैक क्रेडिट कार्ड (Cashback SBI Credit Card) लॉन्च किया है। इसमें कार्डहोल्‍डर को सभी ऑनलाइन शॉपिंग पर 5 फीसदी कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। CASHBACK SBI Card में ऑटो-क्रेडिट कैशबैक फैसिलिटी है। ऐसे में स्टेटमेंट जेनरेशन के दो दिन के भीतर SBI Card अकाउंट में कैशबैक मिल जाता है।

SBI कार्ड का दावा है कि कैशबैक एसबीआई कार्ड (CASHBACK SBI Card) देश का पहला कार्ड है। जिसमें बिना किसी मर्चेंट रिस्ट्रिक्शन के कार्डहोल्डर को कहीं से भी खरीदारी कर सकते हैं। इस पर 5 फीसदी का कैशबैक मुहैया कराया जाएगा। कैशबैक SBI कार्ड कॉन्टैक्टलेस कार्ड है। यानी इसके जरिए स्वाइप किए बिना भी पेमेंट किया जा सकता है।

जानिए CASHBACK SBI Card के फायदे


SBI कार्ड के मुताबिक, कैशबैक एसबीआई कार्ड के कस्‍टमर सभी खर्च पर बिना किसी लिमिट के 1 फीसदी कैशबैक पाएंगे। वहीं अगर 10,000 रुपये तक खरीदारी की जाती है तो यह कैशबैक बढ़कर 5 फीसदी हो जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि खरीदारी के लिए कोई बंदिश नहीं है। यह ऑफर सभी मर्चेंट्स से खरीदारी पर लागू होगा।

ये हैं खास ऑफर

कार्डहोल्डर को हर साल घरेलू एयरपोर्ट के लाउंज में 4 बार फ्री में ठहरने को मौका दिया जाएगा। हालांकि यह सुविधा हर तिमाही में एक बार ही मिल सकेगी। इस कार्ड पर 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज रिफंड का फायदा भी मिलेगा। यह फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा जो 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन करेंगे। अधिकतम सरचार्ज रिफंड की लिमिट 100 रुपये तय की गई है। इसका मतलब ये हुआ कि कार्डहोल्डर को महीने में 100 रुपये तक के ही फ्यूल सरचार्ज की छूट मिलेगी।

SBI के ग्राहक FD पर ले सकते हैं बहुत कम इंटरेस्ट रेट पर लोन, यहां जानिए प्रोसेस

सालाना चार्ज 999 रुपये

कार्ड के रिन्‍यूवल के लिए एनुअल रिन्‍यूवल फीस लागू होगी। यह 999 रुपये प्‍लस टैक्‍स होगी। कार्ड मेंबरशिप लेने वाले साल के अंदर अगर आप 2 लाख रुपये तक सालाना खरीदारी कर लेते हैं तो एनुअल रिन्‍यूवल फीस लौटा दी जाएगी। कैशबैक एसबीआई कार्ड वीजा प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध है। स्पेशल ऑफर के तहत मार्च 2023 से पहले तक जो लोग कार्ड मेंबरशिप हासिल कर लेंगे। उन्हें एक साल तक किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।