कई बार हमें अचानक पैसे की जरूरत पड़ जाती है। बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होने पर हम दोस्त-रिश्तेदारों से उधार मांगने के बारे में सोचते हैं। कई लोग इसमें संकोच करते हैं। वे क्रेडिट कार्ड (Credit Card) पर लोन लेना बेहतर समझते हैं।
कई बार हमें अचानक पैसे की जरूरत पड़ जाती है। बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होने पर हम दोस्त-रिश्तेदारों से उधार मांगने के बारे में सोचते हैं। कई लोग इसमें संकोच करते हैं। वे क्रेडिट कार्ड (Credit Card) पर लोन लेना बेहतर समझते हैं।
कुछ लोग बैंक से पर्सनल लोन (Personal Loan) लेते हैं। दोनों का इंटरेस्ट रेट कम से कम 14-15 फीसदी होता है। ऐसे में लोन की रकम ज्यादा होने पर काफी पैसा उसके इंटरेस्ट के रूप में चला जाता है। अगर SBI में आपका फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है तो आप उस पर आसानी से लोन ले सकते हैं।
एसबीआई के ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन लेना कई तरह से फायदेमंद है। यह पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड लोन के मुकाबले बहुत सस्ता है। इसका मतलब है कि इसका इंटरेस्ट रेट दूसरे लोन के मुकाबले बहुत कम है। दूसरा लोन की यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। इस लोन को आप जब चाहें चुका सकते हैं। बैंक ग्राहक से इसके लिए को प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लेता है।
एसबीआई के एफडी पर लोन की इस सुविधा की एक खासियत यह है कि इसके लिए ग्राहक का सिबिल स्कोर जरूरी नहीं है। चूंकि, बैंक यह लोन ग्राहक के एफडी पर देता है, जिससे उसके लिए रिस्क नहीं होता है। रिस्क-फ्री लोन में बैंक ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं।
एफडी में जमा अमाउंट का 95 फीसदी तक लोन लिया जा सकता है। इसका मतलब है कि अगर आपके एफडी में 1,00,000 रुपये जमा है तो आप बैंक से 95 रुपये तक का लोन ले सकते हैं। अगर एसबीआई में आपका 50,000 रुपये का एफडी है तो आप 47,5000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस लगती है। लेकिन, एसबीआई एफडी पर लोन लेने वाले ग्राहकों से किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं वसूलता है। इससे लोन लेने की कुल कॉस्ट घट जाती है। चूंकि, यह लोन ऑनलाइन लिया जा सकता है, जिससे पैसा तुरंत ग्राहक के सेविंग अकाउंट में आ जाता है।
एसबीआई के एफडी पर लोन के लिए न्यूनतम अमाउंट 5000 रुपये है। अधिकतम अमाउंट 5 करोड़ रुपये है। इस लोन की एक बड़ी खासियत यह है कि इसका इंटरेस्ट रेट आपके एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट के मुकाबले 1 फीसदी ज्यादा है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके एफडी पर आपको 6 फीसदी इंटरेस्ट रेट मिलता है तो लोन लेने पर आपके लिए 7 फीसदी इंटरेस्ट रेट होगा।
अगर आप SBI की इस सुविधा का लाभ ऑनलाइन उठाना चाहते हैं तो आपके पास नेटबैंकिंग फैसिलिटी होना जरूरी है। अगर आपके पास यह फैसिलिटी है तो सबसे पहले आपको एसबीआई नेट बैंकिंग में लॉग-इन करना होगा। उसके बाद मेनू सेक्शन से आपको 'e-fixed deposit'ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। फिर 'ओवरड्राफ्ट अगेंस्ट फिक्स्ड डिपॉजिट' पर क्लिक करना होगा। उसके बाद लिस्ट से किसी एक्टिव डिपॉजिट को सेलेक्ट करें। उसके बाद अप्लाई एन ओवरड्राफ्ट पर क्लिक करें। अब 'प्रोसिड' पर क्लिक करें। इसके बाद आपको ओवरड्राफ्ट अमाउंट, इंटरेस्ट रेट और एक्सपाइरेशन डेट वेरिफाइ करना होगा। उसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। उसे डालने के बाद प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।