Get App

सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 450 छुट्टियां! जानें कौन सी है ये छुट्टी जिसके बदले में सैलरी देती है मोदी सरकार

Labour Code: 1 जुलाई से सरकारी कर्मचारियों को मिल रहे फायदों में बढ़ोतरी हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 7:32 PM
सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 450 छुट्टियां! जानें कौन सी है ये छुट्टी जिसके बदले में सैलरी देती है मोदी सरकार
Labour Code: 1 जुलाई से सरकारी कर्मचारियों को मिल रहे फायदों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Labour Code: मोदी सरकार की योजना जल्द से जल्द लेबर कोड के नियमों को लागू करने की है। हालांकि, चारों लेबर कोड के नियमों को लागू करने में कम से कम तीन महीने का समय लग सकता है क्योंकि सभी राज्यों ने नियम नहीं बनाए है। अधिकारियों के मुताबिक चारों लेबर कोड नियमों को लागू करने में जून महीने तक का समय लग सकता है। यानी, जुलाई महीने से सरकरी कर्मचारियों अर्जित छुट्टियों (Earned Leaves) की बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मोदी सरकार लेबर कोड के नियमों को लागू करती है तो कर्मचारियों की अर्जित छुट्टियां (Earned Leave) बढ़कर 300 से लेकर 450 तक हो सकती हैं।

जानें क्या होती है Earned Leave – जिनके बदले मिलती है सैलरी

अभी सरकारी कर्मचारियों को एक साल में 30 अर्जित छुट्टियां (Earned Leave) मिलती है। डिफेंस में यही छुट्टी 60 दिन की होती है। जब आप साल भर की सरकार की तरफ से दी जाने वाली तय छुट्टी नहीं लेते, तो वह अगले साल जुड़ जाती है यानी कैरी फॉरवर्ड हो जाती है। यही अर्जित छुट्टियां 300 तक कर सकते हैं। हालांकि, ये छुट्टी अलग-अलग विभागों के मुताबिक 240 से 300 के बीच मिलती है। रिटयरमेंट के समय कर्मचारियों को अर्जित छुट्टी के बदले बेसिक सैलरी मिलती है। कई लेबर यूनियन इन्हीं छुट्टियों को बढ़ाकर 450 करने की मांग कर रही है। हालांकि, इस पर कोई फैसला अभी नहीं हुआ है। कर्मचारी इन छुट्टियों के बदले सैलरी 20 साल की नौकरी या सर्विस के बाद ले सकते हैं।

मिल सकती हैं 450 छुट्टियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें