HCL Tech Q4 Result: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक HCL Tech ने मार्च तिमाही के लिए शानदार नतीजे दिए हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड कर बाद मुनाफा (PAT) 226% बढ़कर 3,593 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड कर बाद मुनाफा 1,102 करोड़ रुपए था। फिस्कल ईयर 2021 की चौथी तिमाही में डेफर्ड टैक्स क्रेडिट और एकमुश्त बोनस के कारण कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट पिछले साल के बराबर ही 2,962 करोड़ रुपए रहा।
साल-दर-साल आधार पर HCL Tech का एडजस्टेड कर बाद मुनाफा 21.3% बढ़ा है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का प्रॉफिट 4.4% बढ़कर 3,593 करोड़ रुपए रहा। यह दिसंबर 2021 तिमाही में 3,442 करोड़ रुपए था।
नोएडा की इस IT कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी मार्च तिमाही में 15% बढ़कर 22,597 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी 19,642 करोड़ रुपए थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी की आमदनी 1.2% बढ़कर 22,597 करोड़ रुपए रही। दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आमदनी 22,331 करोड़ रुपए रही।
कंपनी की आमदनी की ग्रोथ में IT सर्विसेज और इंजीनियरिंग एंड रिसर्च डिवेलपमेंट बिजनेस का हाथ रहा। जबकि प्रोडक्ट्स एंड प्लेटफॉर्म्स की कमाई सीजनल होने की वजह से गिरी है।
अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 की बात करें तो HCL Tech का कर बाद मुनाफा 21.1% बढ़कर 13,499 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इस अवधि में यह 11,145 करोड़ रुपए थी।