Get App

Cheapest Geysers: 2000 रुपये से कम में मिल रहे हैं गीजर, कड़ाके की ठंड में मिलेगा खौलता हुआ पानी

Cheapest Geysers: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। कई जगह कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में बहुत से लोग नहाने के लिए हमेशा गर्म पानी की तलाश में रहते हैं। लिहाजा हम आपको कम दाम पर कुछ ऐसे गीजर बता रहे हैं। जिन्हें एक बार घर लाने पर कड़ाके की इस ठंड में खौलता हुआ पानी मिलेगा

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Dec 11, 2023 पर 4:35 PM
Cheapest Geysers: 2000 रुपये से कम में मिल रहे हैं गीजर, कड़ाके की ठंड में मिलेगा खौलता हुआ पानी
सर्दियों में गीजर तकरीबन हर घर में इस्तेमाल होता है जिससे गर्म पानी की समस्या को दूर किया जाता है।

Cheapest Geysers: कड़ाके की इस ठंड के मौसम में बहुत से लोग नहाने से दूर भागते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग गर्म पानी की तलाश में रहते हैं। अगर आपको गर्म पानी से नहाना है। लेकिन गीजर खरीदने के लिए बजट कम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ तगड़े ऑप्शंस लेकर आए हैं। ये ऑप्शंस ना सिर्फ किफायती हैं, बल्कि ग्राहक इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। हम आपको 2000 रुपये से कम कीमत वाले गीजर की लिस्ट दे रहे हैं। जिससे आप इस ठंड में गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल चल रही है। यहां से गीजर खरीदने के लिए करीब 2000 रुपये तक चुकाना पड़ सकता है। वहीं कुछ ऐसे मॉडल है। जिनमें 4000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके पास सस्ते में गीज़र खरीदने के कौन से ऑप्शन मौजूद हैं…

Hindware गीजर

Hindware 3 लीटर स्टोरेज वाटर गीजर को ग्राहक 48 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है। इस गीजर को ग्राहक 3,850 रुपये के बजाय 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 6.5 बार का प्रेशर मिलता है, जो हाई राइज़ बिल्डिंग में मिलता है। इस इंस्टेंट वाटर हीटर में तुरंत-तुरंत गर्म पानी मिलने लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें