Cheque पर रकम लिखने के बाद आखिर क्यों लिखा जाता है Only? जानिए क्या है नियम

Cheque Payments: आमतौर पर जब भी कोई चेक करे जरिए पेमेंट करते हैं तो उसमें रकम लिखने के बाद Only जरूर लिख देते हैं। क्या आपने कभी गौर किया है कि आखिर इसे क्यों लिखा जाता है? अगर Only शब्द न लिखें सिर्फ अमाउंट भरकर चेक थमा दें। ऐसे में आपके साथ क्या हो सकता है? क्या आपने इस बारे में भी कभी कोई विचार-विमर्श किया है

अपडेटेड May 02, 2023 पर 2:34 PM
Story continues below Advertisement
चेक पर अमाउंट लिखने के बाद Only शब्द लिखने से सुरक्षा बढ़ जाती है

Cheque Payments: आज की इस अर्थव्यवस्था को नया रूप देने में बैंकिंग सेक्टर का बहुत बड़ा योगदान है। बैंक के जरिए लेनदेन काफी आसान हो जाता है। इन दिनों डिजिटल का भी जमाना आ गया है। सिर्फ एक क्लिक पर कुछ सेकंड में पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। बहुत से लोग चेक के जरिए पेमेंट करते हैं। लेकिन इसमें इस्तेमाल होने होने वाले ज्यादातर जानकारियों के बारे में हमे पता नहीं होती है। अब खुद ही देख लीजिए…क्या आपको पता है चेक के आगे 2 लाइनें क्यों खींची जाती हैं या इसमें रकम के आगे ‘Only’ क्यों लिखा जाता है? नहीं न… तो अगर आप भी चेक जरिए पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम है।

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर चेक के जरिए पेमेंट करते समय अमाउंट लिखने के बाद ‘Only’ शब्द क्यों लिखते हैं? अगर आप चेक में रकम के आगे only नहीं लिखेंगे तो क्या आपका चेक बाउंस हो जाएगा। ऐसे सवालों के जवाब से इस खबर में दे रहे हैं।

चेक पर क्यों लिखते हैं ‘Only’


दरअसल चेक पर अमाउंट लिखने के बाद Only शब्द लिखने से आपकी सुरक्षा बढ़ जाती है। इससे अकाउंट के जरिये होने वाली धोखाधड़ी को काफी हद कम किया जा सकता है। लिहाजा अमाउंट लिखने के बाद शब्दों में Only (केवल) लिखना जरूरी होता है। अगर आप नहीं लिखेंगे तो जब आप किसी को चेक देंगे। तब ऐसी स्थिति में वो अमाउंट के आगे रकम बढ़ा सकता है। जिससे आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। लिहाजा जो रकम लिखी गई है। उसे बढ़ा न सके। इसके लिए Only शब्द लिखने का प्रचलन है।

ये स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर दे रहे 8-9% तक का इंटरेस्ट, चेक करें कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं। अगर आने किसी व्यक्ति को 20,000 रुपये चेक के जरिये दिया। शब्दों में आपने only नहीं लिखा तो रकम बढ़ा सकता है। वहीं अंकों में अमाउंट भरते समय आपको /- ये लगाना जरुरी होता है। जिससे उसके आगे कोई जगह न बचे और कोई उसमे अमाउंट न बढ़ा सके।

क्यों खींची जाती हैं दो लाइनें

चेक भरते हुए ऊपर कॉर्नर की तरफ दो लाइनों को खींचे जाने का मतलब अकाउंट पेयी ओनली होता है। इसका मतलब अकाउंट में भरा हुआ पैसा उसी को मिलेगा। जिसके नाम से चेक को काटा गया है। लिहाजा कई बार लोग दोनों लाइनों के बीच A/C Payee लिख देते हैं।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: May 02, 2023 2:31 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।