Chhath Puja 2024: इन राज्यों में छठ पूजा पर स्कूल बंद, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Chhath Pooja 2024 Holiday: दिवाली के बाद छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इसे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में धूमधाम से मनया जाता है। इस दौरान स्कूल कॉलेज में छुट्टियां रहती हैं। छठ पूजा का त्योहार 5 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इस बीच दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 8:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Chhath Pooja 2024 Holiday: छठ को बिहार और झारखंड का प्रमुख त्योहार माना जाता है। अब दिल्ली, यूपी, मुंबई तक भी इसकी धूम देखने को मिलती है।

देश में त्योहारों पर का सीजन चल रहा है। दिवाली का त्योहार खत्म हो चुका है। इसके बाद अब बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में छठ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसकी तैयारी फिलहाल शुरू हो चुकी है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ पूजा सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। इस बार इसकी शुरुआत 5 नवंबर से होगी। 8 नवंबर को इसका पारण होगा। यह पर्व पूरे 4 दिन तक मनाया जाता है। इस अवसर पर कई राज्यों ने छुट्टियां घोषित कर दी हैं। जिसमें दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं।

बता दें कि आस्था का महापर्व छठ हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू हो जाता है। इसे सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। छठ पूजा की विशेष धार्मिक मान्यता होती है। इस कठिन व्रत को महिलाएं घर की खुशहाली और संतान की सलामती के लिए रखती हैं। इसे सूर्य षष्ठी, छठ, छठी और डाला छठ जैसे नामों से भी जाना जाता है।

इन राज्यों में छठ पूजा की छुट्टियां घोषित


दिल्ली की सीएम आतिशी ने शुक्रवार को छठ पूजा 2024 के अवसर पर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आधिकारिक घोषणा में सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 7 नवंबर को अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। ताकि पूर्वांचल के लोग इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मना सके। छठ पर्व मनाने के लिए 7 नवंबर को नई दिल्ली में स्कूलों के अलावा सभी सरकारी विभाग बंद रहेंगे।

बिहार और झारखंड

छठ पूजा के मौके पर बिहार सरकार ने 4 दिन तक छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार ने 6 नवंबर से 9 नवंबर तक स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी हैं। बता दें कि बिहार और झारखंड में जिन जगहों पर छठ पूजा होती है, वहां ज्यादातर जगह छुट्टी रहेगी। हालांकि झारखंड सरकार की ओर से छुट्टियों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

उत्तर प्रदेश

छठ पूजा के अवसर पर 7 नवंबर को ज्यादातर स्कूल बंद रहने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक, राज्य सरकार की ओर से यूपी में इस दिन स्कूल की छुट्टी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Bank Holidays on Chhath Puja: छठ पर्व पर लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, छुट्टियों की लिस्ट कर लें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।