CNG Price Hike: सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Limited -IGL) ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने दिल्ली नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की ओर से सीएनजी के दामों में यह इजाफा आज गुरुवार यानी 23 नवंबर 2023 से लागू किया गया है। सीएनजी की कीमतें बढ़ने का असर परिवहन और दैनिक वस्तुओं पर पड़ सकता है। दिल्ली में CNG की कीमत 74.59 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।
नोएडा में 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम और ग्रेटर नोएडा में 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। इस बदलाव के बाद गाजियाबाद और हापुड़ में 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम दाम पहुंच गए हैं। हालांकि हरियाणा के रेवाड़ी में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की कमी आई है। यहां सीएनजी के दाम 82.20 रुपये प्रति किलो थे। अब नए दाम घटकर 81.20 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
किराए में हो सकती है बढ़ोतरी
इससे पहले अगस्त, 2023 में भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने IGL ने CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। तब भी CNG एक रुपये प्रति किलोग्राम महंगी की गई थी। जुलाई में सीनएजी की कीमत घटाई गई थी। CNG के दाम बढ़ते ही किराए में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। ओला, ऊबर के तहत चलने वाली टैक्सियां आमतौर पर सीएनजी से ही चलती है। ऐसे ही ऑटो रिक्शा का किराया भी बढ़ सकता है। अगर किराया बढ़ेगा तो इससे नियमित ऑटो-रिक्शा से यात्रा करने वाले लोगों का खर्चा बढ़ जाएगा।
CNG भराते समय गाड़ी से उतरना है जरूरी
गाड़ी मे CNG रिफिलिंग कराते समय सुरक्षा के लिहाज से सबको नीचे उतार दिया जाता है। गाड़ी में लगे टैंक के अंदर सीएनजी को बहुत अधिक दबाव (Pressure) में भरा जाता है। टैंक रिफिलिंग के दौरान यदि ब्लास्ट या लीकेज हो जाए तो लोगों को बचने का मौका मिल जाए। यही कारण है कि सुरक्षा के लिहाज से गाड़ी मे बैठे लोगों को उतरने की सलाह दी जाती है।