CNG Price Hike: सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Limited -IGL) ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने दिल्ली नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की ओर से सीएनजी के दामों में यह इजाफा आज गुरुवार यानी 23 नवंबर 2023 से लागू किया गया है। सीएनजी की कीमतें बढ़ने का असर परिवहन और दैनिक वस्तुओं पर पड़ सकता है। दिल्ली में CNG की कीमत 74.59 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।
