Commercial Gas Cylinder Hike Effect: हर महीने की पहले तारीख को गैस की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। इस रिविजन में इसके दाम में बदलाव हो सकता है तो स्थिर भी रखा जा सकता है। इस बार यानी आज 1 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने घरों में सप्लाई होने वाले 14.2 किग्रा के गैस सिलिंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया हो और राजधानी दिल्ली में यह ₹913 के भाव पर ही सप्लाई हो रहा है। ऐसे में लग रहा है कि इस बार कि रिविजन से आम लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा है लेकिन ऐसा है नहीं क्योंकि कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई महंगी हो गई है। पहले 19 किग्रा वाला जो सिलिंडर दिल्ली में ₹2078.50 में सप्लाई होता था, उसके लिए अब ₹3,071.5 खर्च करने होंगे यानी कि ₹993 अधिक देने होंगे।
कमर्शियल गैस महंगा होने से आम लोगों पर असर कैसे?
घरों में सप्लाई होने वाली रसोई गैस के दाम नहीं बढ़े तो प्रत्यक्ष रूप से इस महीने गैस प्राइस में रिविजन का कोई प्रत्यक्ष असर नहीं है लेकिन कमर्शियल गैस महंगा होने से अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि इसके चलते बाहर का खाना और टिफिन सर्विसेज इत्यादि महंगी हो सकती है। रेस्टोरेंट, ढाबे और स्ट्रीट फूड दुकानदरों की महंगे गैस के चलते लागत बढ़ती है, तो वे इसे ग्राहकों पर डालते हैं जिससे बाहर खाने का खर्च बढ़ जाता है। सिर्फ यही नहीं, इसके गंभीर असर की बात करें तो अगर लागत अधिक बढ़ी तो रोजगार पर भी असर दिख सकता है जैसे कि अगर किसी छोटे ढाबे या रेस्टोरेंस्ट्स के लिए कमर्शियल गैस सिलिंडर पर खर्च बढ़ता है और वे इसे संभाल नहीं पाते तो इसकी भरपाई के लिए एंप्लॉयीज की संख्या में कटौती करनी पड़ सकती है।
यहां देश के चार बड़े महानगरों में 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम कितने बढ़े हैं, इसकी डिटेल्स दी जा रही है-