LPG Price News: होटल-ढाबे में खाना हो सकता है महंगा! 1 मई से बढ़ गई कमर्शियल सिलिंडर की कीमत, इतना लगा झटका

LPG Price News: इस महीने की शुरुआत झटके से हुई है और कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। चूंकि गैस की कीमत आज से बढ़ी है तो बाहर खाना महंगा हो सकता है। चेक करें कि इस बढ़ोतरी के बाद अब 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलिंडर के लिए कितने रुपये खर्च होंगे और घरेलू गैस सिलिंडर की क्या स्थिति है

अपडेटेड May 01, 2026 पर 7:40 AM
Story continues below Advertisement
LPG Price News: 1 मई यानी आज से कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा हो गया लेकिन घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Price News: होटल-रेस्टोरेंट्स में खाना अब महंगा हो सकता है। इसकी वजह ये है कि 19 किग्रा वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें आज 1 मई से बढ़ गई हैं। इसके लिए अब ₹993 अधिक देने होंगे। इस बढ़ोतरी के साथ देश की राजधानी दिल्ली  में 19 किग्रा वाले गैस सिलिंडर के लिए अब ₹3,071.5 खर्च करने होंगे। बाकी तीन महानगरों में बात करें तो कोलकाता में इसके दाम ₹998.5 बढ़कर ₹3206.50, मुंबई में ₹993 बढ़कर ₹3024 और चेन्नई में ₹990.50 बढ़कर ₹3237 पर पहुंच गए।

वहीं दूसरी तरफ इंडियन ऑयल के मुताबिक घरेलू सिलिंडर्स के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किग्रा वाले घरेलू सिलिंडर के लिए अभी भी दिल्ली में ₹913 ही देना है तो कोलकाता में ₹939, मुंबई में ₹912.50 और चेन्नई में ₹928.50 देना है।

पेट्रोल-डीजल में कोई बदलाव नहीं


1 मई यानी आज से कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा हो गया लेकिन घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दुनिया भर में एनर्जी क्राइसिस बढ़ने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के भाव में स्थिर बने हुए हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक आम लोगों पर असर डालने वाले तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इंडियन ऑयल का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है जोकि कुल खपत का करीब 90% है। साथ ही पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) के तहत दी जाने वाली कीरोसेन के भाव में भी कोई बदलाव नहीं है।

लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स में लगा झटका

अब एटीएफ यानी जहाज में पड़ने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बात करें तो घरेलू एयरलाइन्स के लिए इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियां वैश्विक स्तर पर तेल की बढ़ी कीमतों का झटका झेलने को तैयार हैं। आमतौर पर हर महीने के पहले दिन इनपुट कॉस्ट यानी लागत के आधार पर एटीएफ की कीमतों में बदलाव किया जाता है। इस बार घरेलू एयरलाइंस के लिए तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इंटरनेशनल कैरियर्स के लिए इसे बढ़ाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।