CRCS सहारा रिफंड पोर्टल पर क्लेम करने की क्या है आखिरी तारीख, जानें देनें होंगे कौन कौन से दस्तावेज

सहारा रिफंड पोर्टल डिपॉजिटर्स को अपना पैसा वापस पाने में सक्षम बनाएगा। यदि आप सहारा सोसाइटी के योग्य जमाकर्ता हैं तो आपको इसकी ऑफीशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। हालांकि हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता और सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, भोपाल, स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद, जमाकर्ता ही इस पोर्टल के जरिए रिफंड हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 9:39 PM
सरकार ने सहारा सोसायटी के जमाकर्ताओं के लिए 18 जुलाई, 2023 को सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल (CRCS Sahara Refund Portal) लॉन्च किया है

सरकार ने सहारा सोसायटी के जमाकर्ताओं के लिए 18 जुलाई, 2023 को सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल (CRCS Sahara Refund Portal) लॉन्च किया है। इन जमाकर्ताओं का निवेश काफी समय से अटका हुआ था, हालांकि, यह पोर्टल उन्हें अपना पैसा वापस पाने में सक्षम बनाएगा। यदि आप सहारा सोसाइटी के योग्य जमाकर्ता हैं तो आपको इसकी ऑफीशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। हालांकि हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता और सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, भोपाल, स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद, जमाकर्ता ही इस पोर्टल के जरिए रिफंड हासिल कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं रिफंड के लिए क्लेम

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको CRCS सहारा रिफंड पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा। इसके बाद आपको डिपॉजिटर लॉगिन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डिपॉजिटर लॉगइन पेज पर अपने आधार कार्ड के आखिरी चार अंक को और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर को सही से भरना होगा। गेट ओटीपी पर क्लिक करके आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको ओटीपी वेरिफिकेशन पर क्लिक करना होगा।

Cheque Signed: चेक में साइन करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना लगेगा तगड़ा चूना


क्या है रिफंड क्लेम करने की आखिरी तारीख

अभी तक सरकार ने सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से रिफंड अनुरोध जमा करने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। अगर आपकी क्लेम रकम 50,000 रुपये या फिर उससे ज्यादा है तो आपको अपना पैन उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा जमाकर्ता के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ा बैंक खाता अनिवार्य रूप से होना चाहिए, जिसके बिना पोर्टल पर दावा अनुरोध दायर नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा जमाकर्ताओं को एक डिपॉजिट सर्टिफिकेट, क्लेम सर्टिफिकेट और पैन कार्ड देना होगा। क्लेम सक्सेसफुली होने के बाद आपको एक एकनॉलेजमेंट नंबर दिया जाएगा। साथ ही आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भी भेजा जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।