क्रेडिट कार्ड को कैसे बनाएं प्रॉफिट कार्ड, ये हैं बेहद आसान टिप्स

अगर आप क्रेडिट कार्ड का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो इसे प्रॉफिट कार्ड में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 3:13 PM
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पिछले कुछ समय से काफी बढ़ा है।

क्रेडिट कार्ड के यूजर्स में इन दिनों तेजी से इजाफा हुआ है। लेकिन अभी भी बहुत से लोग हैं, जो क्रेडिट कार्ड को फिजूल खर्च मानते हैं। लिहाजा इसका इस्तेमाल करने से दूर भागते हैं। अगर आप इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो ढेर सारे फायदे नजर आ सकते हैं। इसके जरिए आप कई सारे ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। जानिए आखिर हम अपने क्रेडिट कार्ड को प्रॉफिट कार्ड कैसे बनाएं ?

क्रेडिट कार्ड का हमेशा करें इस्तेमाल

क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा है यह कि जब भी आप इसके जरिए कोई खरीदारी करते हैं। ऐसे में खरीददारी और पेमेंट के बीच एक ग्रेस पीरियड मिलता है। इस पीरियड में बैंक की ओर से ब्याज नहीं वसूला जाता है। ये ग्रेस पीरियड 18 दिनों से लेकर 55 दिन तक का भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई, तो आप क्रेडिट कार्ड के जरिए उस जरूरत को पूरा कर सकते हैं और ग्रेस पीरियड पूरा होने से पहले पैसे बिना ब्‍याज के बैंक को लौटा सकते हैं। इसका हमेशा इस्तेमाल करते रहना चाहिए। इससे कई बैंक सालाना फीस तक माफ कर देते हैं।

अभी कहां निवेश करना है बेस्ट इक्विटी, SIP, गोल्ड या FD? जानें इस साल किसने दिया ज्यादा रिटर्न


क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है

क्रेडिट कार्ड का सही इस्‍तेमाल करके आप अपना क्रेडिट स्कोर तैयार कर सकते हैं। क्रेडिट स्कोर बेहतर रहने पर आपको लोन मिलने में आसनी होगी। क्रेडिट स्कोर बेहतर करने के लिए क्रेडिट कार्ड बेहतर जरिया साबित हो सकता है। इसके अलावा क्रेडिट कार्डहोल्डर्स को अचानक जरूरत पड़ने पर प्री-अप्रूव्ड लोन भी आसानी से मिल जाता है।

EMI का फायदा

जो चीजें आप एकमुश्‍त कीमत देकर नहीं खरीद पा रहे हैं। उसे क्रेडिट कार्ड के जरिए आप आसानी से खरीद सकते हैं। फिर उसे आप EMI में चुका सकते हैं। बता दें कि EMI भी दो तरह की होती है। नो-कॉस्ट ईएमआई 3 से 9 महीने तक की होती है। इसमें आपसे ब्‍याज नहीं लिया जाता। दूसरी ब्याज के साथ EMI जो आमतौर पर एक साल से अधिक की होती है। इसमें थोड़ा ब्‍याज के साथ EMI की सुविधा मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।