अभी कहां निवेश करना है बेस्ट इक्विटी, SIP, गोल्ड या FD? जानें इस साल किसने दिया ज्यादा रिटर्न

साल 2022 में रिटर्न के मामले में इक्विटी, सोना, क्रिप्टोकरेंसी और सेफ इन्वेस्टमेंट ज्यादातर सभी ने निराश किया है

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 2:20 PM
निवेशकों को कहां लगाना चाहिए पैसा

साल 2022 में रिटर्न के मामले में इक्विटी, सोना, क्रिप्टोकरेंसी और सेफ इन्वेस्टमेंट ज्यादातर सभी ने निराश किया है। विश्व भर के सेंट्रल बैंकों ने ब्याज दरों को बढ़ाया है। सभी महंगाई पर काबू पाने के लिए कई तरीके आजमा रहे हैं। बचे हुए साल 2022 के महीनों में रूस-यूक्रेन का संघर्ष तेज होने और ताइवान पर यूएस-चीन के बीच टकराव के साथ निवेश का माहौल चुनौतीपूर्ण लग रहा है।

हालांकि, प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक दशहरे से एक दिन पहले मंगलवार को फेस्टिव मूड में नजर आया। पॉजिटिव वैश्विक संकेतों के बीच इक्विटी में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। अमेरिका में कमजोर मैन्युफैक्चरिंग डेटा ने उम्मीद जगाई है कि फेडरल रिजर्व अपनी नीति सख्त करने की स्पीड को धीमा कर सकता है।

तो क्या निवेशकों को इस समय जोखिम उठाना चाहिए और अपने सरप्लस पैसे को किसी दूसरे एसेट क्लास में निवेश करना चाहिए?


पैसाबाजार के वरिष्ठ निदेशक गौरव अग्रवाल ने कहा कि निवेशकों को हमेशा अपनी जोखिम की भूख, अपने वित्तीय लक्ष्यों के टारगेट और पैसा एलोकेट करने की रणनीति के आधार पर चुनाव करना चाहिए। उदाहरण के लिए 5 साल या उससे अधिक के वित्तीय टारगेट है तो इक्विटी अच्छा ऑप्शन हैं। कम समय के लिए इक्विटी अच्छा विकल्प साबित नहीं होगा।

इक्विटीज

ग्लोबल परेशानियों के बाद भी लंबे समय के लिए इक्विटी में पैसा लगाया जा सकता है। हालांकि, निवेश के मामले में इक्विटी नें साल 2022 में निराश किया है। साल 2022 में कैलेंडर ईयर 2022 में -2.3 प्रतिशत नीचे रहा और वित्त वर्ष 2022 - (-2.3 प्रतिशत नीचे) रहा।  मुख्य रूप से भू-राजनीतिक कारणों से महंगाई दर और बढ़ती ब्याज दरें चिंता का विषय रही है। फिर भी एक्सपर्ट सरप्ल इनकम का 40 से 50 फीसदी इक्विटी में निवेश करने की सलाह दे रहे है।

म्यूचुअल फंड, गोल्ड और बॉन्ड

एक्सपर्ट का कहना है कि Fixed Deposit और सरकारी बॉन्ड लगभग 6-7% रिटर्न दे सकते हैं, जबकि सोना फ्लैट रह सकता है। मौजूदा हालात में अस्थिर बाजारों में SIP में निवेश किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड के 20-25 प्रतिशत के आवंटन पर भी निवेशक विचार कर सकते हैं। यहां लंबे समय के लिए निवेश किया जा सकता है। इक्विटी में निवेश करने के लिए SIP सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में सही रणनीति से हो सकती है शानदार कमाई, एक्सपर्ट्स से जानें कैसे लगाए सही दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।